कोहराम लाइव डेस्क : यूपी सरकार अब किसानों से फसलों के साथ-साथ उसके कचरें भी खरीदेगी। इसके लिए किसानोंं को अच्छी खासी कीमत भी मिलेगी। इस पॉलिसी के तहत यूपी सरकार किसानों से धान की पराली और गन्ने की पत्तियां खरीदेगी।
फसल के कचरों को किया जाएगा रिसायकिल
इसके लिए प्रदेश में एक बायो कोल प्रोडक्शन यूनिट भी लगाई जा रही है। बहराइच जिले के रिसिया इलाके में यह प्रोडक्शन यूनिट लगाई जाएगी, जिसमें कृषि उत्पादों से बचा हुआ कचरा सरकार खरीद करके उसका इस्तेमाल अन्य उत्पाद बनाने के लिए करेगी।
इसे भी पढ़ें :1 दिन की सीएम बनी सृष्टि, विभागों की समीक्षा के दौरान कह दी ये बात…
डेढ़ से दो हजार रुपये प्रति क्विंटल देगी सरकार
रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी सरकार किसानों से एग्रो वेस्ट (धान के पौधे और गन्ने की पत्तियां) खरीदेगी। इस कचरे को यूपी सरकार 1500 से 2000 रुपये प्रति क्विटंल के हिसाब से किसानों से खरीदेगी।
इसे भी पढ़ें :रांची की बेटी सविता ने बढ़ाया मान, PM Modi ने कहा, झारखंड की बेटियां कर रहीं कमाल
इसे भी पढ़ें :ढिबरा लादकर जा रहे थे तीन वाहन, Police को मिली सूचना, फिर…
बता दें कि धान निकालने के बाद बड़ी मात्रा में अवशिष्ट पदार्थ बच जाता है, इसके अलावा गन्ने की पत्तियां भी बेकार बची रहती हैं। सरकार इसे ही खरीदने पर विचार कर रही है। इससे कचरे का निस्तारण भी हो जाएगा और किसानों को आय भी होगी। जानकारी के मुताबिक सरकार अब तक 10000 क्विंटल एग्रोवेस्ट खरीद चुकी है, जिससे कि बहराइच की यूनिट को चलाया जा सके। यूपी के बहराइच जिले में यह अपनी तरह का पहला उत्पादन केंद्र होगा।
इसे भी पढ़ें :नक्सली जीवन को पकड़ने के लिए बिछा जाल, 10 Lakh का है इनामी
इसे भी पढ़ें :पिता-पुत्र बाइक से जा रहे थे घर, रास्ते में मिल गया नीलगाय, और…






