spot_img

गलत को सही का ‘सिग्नेचर’ करा लेने का दमखम रखते हैं विष्णु अग्रवाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राह के हर ‘कांटे’ को निकाल फेंक देने में मशहूर होते जा रहे न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल पर अब भी मेहरबान हैं शासन-प्रशासन के तथाकथित कुछ कानून के पहरेदार। मुसीबत चाहे जैसी आई हो, मददगारों की फौज खड़ी हो जाती है। ये वैसे मददगार हैं, जिन्हें बस उस पल का इंतजार रहता है कि कब विष्णु भैया घिरें, लोहा गर्म हो…। उल्टा-पुल्टा, हेराफेरी, गोलमाल और फर्जीवाड़ा जैसे शब्दों को लेकर चलने में नाम शुमार हो गया विष्णु अग्रवाल का। गलत को सही का ‘सिग्नेचर’ करा लेने का दमखम है उनमें। मतलब बिकाऊ सिस्टम के सबसे बड़े खरीदार। सत्ता के गलियारे में हनक और गुमान ऐसा कि कुछ भी उनके लिए असंभव नहीं। यही वजह है कि बिना डकार लिये निगल गये नामकुम अंचल के मौजा पुगरू की 9.30 एकड़ जमीन। उनके न्यूक्लियस मॉल को खड़ा करने में भी कुछ गिने-चुने शूरवीरों की गाथा भी चौंकाने वाली है। इन शूरवीरों की लिस्ट में एक पूर्व वीसी की भूमिका भी यादगार है।

इसे भी पढ़ें : भू-माफियाओं और सरकारी कर्मचारियों का नया कारनामा, 9.30 एकड़ जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा, करा ली रजिस्‍ट्री

युवा और जांबाज सीएम हेमंत सोरेन ने जांच का आदेश देकर यह जता दिया कि वे किसी के दबाव और प्रभाव में आकर रुकने वाले नहीं हैं। उनके निर्देश पर गठित एसआईटी जांच दल के दायरे में कई सरकारी मुलाजिम भी हैं। रांची के डीसी ने विष्णु अग्रवाल के नाम जमीन की रजिस्ट्री निरस्त करने का आदेश निकाल सबको चौंका दिया है। चारों तरफ हाय तौबा मची है। अब तो विवादित जमीन के तीन दावेदार और सामने आ गये हैं। उपलब्ध दस्तावेज यह दर्शाता है कि कैसे खासमहल की जमीन को रैयती बता कर हवाले कर दिया गया न्यूक्लियस मॉल के मालिक के नाम। देखिए, एक और दावेदार पूरी जीवन कुंडली लेकर आया सामने और क्या बोल गया…

इसे भी पढ़ें : जमीन एक, दावेदार चार…जांच शुरू, SIT सौंपेगी 20 दिनों के अंदर रिपोर्

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...