कोहराम लाइव डेस्क : कहा जाता है, पानी है तो जिंदगानी है। पानी के बिना शरीर के भीतर होनेवाला कोई भी मेटाबॉलिक प्रोसेस यानी जैव क्रिया नहीं हो सकती है। पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना और शरीर को हाइड्रेड रखना हर समय बहुत जरूरी है। वैसे लोग अलग-अलग तरीके से पानी का इस्तेमाल करते हैं। चिकित्सकीय दृष्टि से देखा जाए तो सुबह में ज्यादा गर्म नहीं,बल्कि गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे सेहत अधिक संतुलित रहेगी। गुनगना पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ होते हैं, पर मात्रा संतुलित होनी चाहिए।
दूर करता है कब्ज की समस्या
जब गुनगुना पानी हमारे पेट और आंतों से गुजरता है, तो इससे पाचन अंग हाइड्रेट होते हैं। यह कचरे को ठीक तरह से खत्म करने में मदद करता है। इस तरह यह कब्ज की समस्या को दूर करने और वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें : एड़ियों के दर्द में राहत देता है अलसी का तेल
सुधारता है ब्लड सर्कुलेशन
गुनगुना पानी एक वैसोडिलेटर के रूप में काम करता है, जिसका अर्थ है कि यह रक्त वाहिकाओं का विस्तार करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। गर्म पानी पीने और गर्म पानी की थैली लगाने को अक्सर मासिक धर्म में ऐंठन के लिए एक प्रभावी उपचार के रूप में माना जाता है, क्योंकि यह मांसपेशियों को आराम देकर दर्द को कम करने में मदद करता है।
वेट कम करने में प्रभावी भूमिका
गर्म पानी पीना अप्रत्यक्ष रूप से वजन घटाने के साथ जुड़ा हुआ है, क्योंकि गर्म पानी की पीने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। यह अधिक खाने से रोकता है। इस तरह अपने वजन को कम करना आसान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें : चेहरे को देना है Natural Glow तो कॉफी फेशियल का करें Use






