कोहराम लाइव डेस्क : कटहल को दुनिया के सबसे बड़े फलों में से एक माना जाता है। कटहल का इस्तेमाल न केवल सब्जी बनाने में बल्कि अचार, पकौड़े और कोफ्ता बनाने में भी किया जाता है। कटहल में पाए जाने वाले तत्व शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, थायमीन, फॉलिक एसिड, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक के गुण काफी मात्रा में पाए जाते है।
इसे भी पढ़ें :कीवी खाएं, कंट्रोल में रहेगा कोलेस्ट्रॉल
इम्युनिटी को बढ़ाता है कटहल
शरीर को कोरोना वायरस से बचाने में सहायक हो सकता है, क्योंकि इसके खाने से इम्युनिटी बहुत तेजी से बढ़ती है। रोग प्रतिरोधग क्षमता को बढ़ाने में सहायक है।
एनिमिया से मिलेगा छुटकारा
कटहल में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जिससे एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। कटहल के सेवन से ब्लड फ्लो भी सही तरह से होता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी6 और विटामिन-सी बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। विाटमिन-ए हमारी आंखों के लिए, विटामिन-बी6 ब्रेन हेल्थ के लिए और विटामिन-सी इम्यून सेल्स के बूस्ट करने के लिए बहुत सहायक होते हैं।
इसे भी पढ़ें :सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है गुनगुना पानी
Digestion रखे दुरुस्त
कटहल में fibre भरपूर मात्रा में होते हैं। यही कारण है कि जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है या जिनका पाचन ठीक तरीके से नहीं हो पाता है, उन्हें कटहल की सब्जी खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :गर्भावस्था में साफ-सफाई के दौरान केमिकल युक्त चीजों के Use से बचें, नहीं तो…












