गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुये तगड़ा झटका दिया है। शहर के हुरहुरु, कुम्हारटोली और पारनाला इलाके में गुप्त तरीके से चल रही अवैध महुआ शराब की कई भट्टियों पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी कर पूरे नेटवर्क को हिला दिया। कहीं गहरे नाले के किनारे, तो कहीं जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर शराब बनाने का काला खेल चल रहा था। हजारीबाग के DC के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री, निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशन और निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में सदर एवं बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।

यहां मिली अवैध भट्टियां

छापेमारी के दौरान हुरहुरु क्षेत्र में 4 भट्टियां, कुम्हारटोली में 7 भट्टियां और पारनाला इलाके में गहरे नाले के किनारे छुपाकर रखी गई 5 भट्टियां पकड़ी गईं। बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं ने गड्ढे खोदकर और झाड़ियों के बीच भट्टियां छुपा रखी थीं, ताकि प्रशासन की नजर से बचा जा सके। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से भारी मात्रा में किन्वयण योग्य जावा महुआ बरामद किया। करीब 1400 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, शराब बनाने के बर्तन, उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने करीब 370 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब भी जब्त की है। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही कई धंधेबाज मौके से फरार हो गये। उत्पाद विभाग का कहना है कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। छापामारी टीम में उत्पाद इंस्पेक्टर सौरभ कुमार झा, अवर निरीक्षक भुनेश्वर नायक, अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह और सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…

इसे भी पढ़ें : “दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

इसे भी पढ़ें : रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

इसे भी पढ़ें : भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

इसे भी पढ़ें : लालची बेटियों ने जिंदा पिता को कागजों में ‘मृत’ बना दिया, जानें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...