spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

10 लाख के इनामी जीवन कंडुलना को खोजने निकल पड़ी पुलिस और CRPF की टीम

Date:

spot_img
spot_img

चाईबासा : नक्सली जीवन कंडुलना को पकड़ने के लिए बिछ गया है जाल। पुलिस मुख्यालय और वरीय पुलिस अफसरों ने दे दिया है निर्देश। 10 Lakh का इनामी माओवादी जोनल कमांडर जीवन की पोड़ाहाट जंगलों में हो रही है तलाश। पुलिस और सीआरपीएफ पदाधिकारी सहित काफी संख्या में जवान सीआरपीएफ के डीआईजी हनुमंत सिंह रावत और एसपी अजय लिंडा के नेतृत्व में पोड़ाहाट के जंगलों में तलाशी अभियान में जुटे हैं।

पुलिस को सूचना मिली है कि जीवन अपने दस्ते के साथ केड़ाबीर और स्वयंबारी की पहाड़ी में है। पुलिस और सीआरपीएफ का कांबो ऑपरेशन शुरू हो चुका है। पूरी टीम सोनुवा थाना क्षेत्र के करमबा, नचलदा, सोमवारी और स्वयंवा आदि गांवों से सटे जंगल में दस्ते की टोह ले रही है।

डीआईजी हनुमंत सिंह कर रहे लीड

डीआईजी सीआरपीएफ हनुमंत सिंह रावत पूरे सर्च अभियान को लीड कर रहे हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट आनंद जेराई के साथ उग्रवाद प्रभावित केड़ाबीर नचल्दा, करमवा पहुंच चुके हैं। उन्होंने अभियान में शामिल जवानों की हौसलाअफजाई भी की।

इसे भी पढ़ें : रांची की बेटी सविता ने बढ़ाया मान, PM Modi ने कहा, झारखंड की बेटियां कर रहीं कमाल

ग्रामीणों के बीच कंबल भी बांटा

अभियान के दौरान टीम ने ग्रामीणों और उपस्थित जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने ग्रामीणों को किसी भी तरह की समस्या या शिकायत होने पर नजदीकी पिकेट, आउट पोस्ट में आकर आवेदन देने और अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। सभी ग्रामीणों से अपील की गई कि आप सभी अपने बच्चों को पढ़ाएं। सभी से यह निवेदन है कि आप अपने बच्चे को किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल ना होने दें।

इसे भी पढ़ें : ADG मुरारी लाल मीणा और IG साकेत सिंह भी गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित, UP पुलिस ने झटके सबसे अधिक मेडल, देखें पूरी लिस्ट

एसपी ने कहा, 10 Lakh का इनामी जीवन कई मामलों में वांछित

एसपी अजय लिंडा ने नक्सल ऑपरेशन के संबंध में बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला को माओवाद से मुक्त कराने में पुलिस लगी हुई है। दर्जनों कांडों में वांछित इनामी जोनल कमांडर जीवन कंडुलना की तलाश पुलिस को लंबे समय से है। पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा जीवन कंडुलना और उसके दस्ते के खिलाफ सघन छापामारी अभियान सोनुवा से सटे पोड़ाहाट के जंगलों में शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: