रांची : PM Modi ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों से बात की। इस साल खेल से भी पुरस्कार दिए गए। इसमें अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और रांची की बेटी सविता कुमारी का भी चयन किया गया। पीएम ने सविता के साथ सीधा संवाद किया। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित 32 बच्चों में शामिल सविता से PM ने कहा कि सविता जी झारखंड से निकलकर इंटरनेशल तक पहुंची हो। आप देश की बेटियों के लिए मिसाल हो। आप ओलंपिक में मेडल जीतिए।
PM Modi ने सविता को दी शुभकामनाएं
पीएम ने सविता से पूछा कि आपने कब और कैसे तय किया कि आपको आर्चरी में ही अपना करियर बनाना है। इस पर सविता ने कहा कि वह कस्तूरबा विद्यालय सोनाहातू में रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान उन्हें आर्चरी के बारे में बताया गया। तभी उन्होंने तय कर लिया था कि तीरंदाजी में ही करियर बनाना है। सविता के साथ उनके माता-पिता भी थे। इस पर PM ने सविता से पूछा कि आपको बाहर अकेले भजेने में आपके माता-पिता को चिंता नहीं होती है। सविता ने कहा कि वो अपने घर में पहली लड़की हैं जो बाहर खेलने के लिए निकली हैं। इसमें उनके माता-पिता का भी सहयोग है।
इसे भी पढ़ें : ढिबरा लादकर जा रहे थे तीन वाहन, Police को मिली सूचना, फिर…
नेशनल एंथम बजता है तो गर्व होता है
जब मोदी ने सविता से पूछा कि अब तो आप इंटरनेशनल प्लेयर बन गई हैं। आगे का क्या इरादा है। इस पर सविता ने कहा कि वे अपने देश के लिए खेलना चाहती हैं। विदेशी सरजमीं पर जब देश का राष्ट्रगान बजते सुनना उन्हें हमेशा उत्साहित करता है।
भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है
सविता कुमारी का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सोनाहातू में हुआ था। 2016 में उसे कस्तूरबा गांधी स्कूल में स्पोर्ट्स के लिए टैलेंटेड प्लेयर्स के तौर पर आर्चरी की ट्रेनिंग के लिए फाइनल किया गया। दो साल की ट्रेनिंग के बाद वह नेशनल चैंपियन बनी। 2018 में उसका सेलेक्शन जूनियर इंडियन टीम में हुआ। साउथ एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में टीम इवेंट में उसने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
इसे भी पढ़ें : …और सुसाइड नोट में ये लिखकर फांसी पर झूल गया एक होनहार छात्र















