कोडरमा : जिले में ढिबरा का अवैध कारोबार फिर जोर पकड़ने लगा है। Police ने अवैध रूप से ढिबरा लदे तीन वाहन को जब्त किया है। एक चालक गिरफ्तार भी हुआ है। दो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
Police ने छापामारी के लिए बनाई टीम
एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना मिली थी कि जयनगर थाना क्षेत्र के लाराबाद के पास कुछ वाहन में अवैध रूप से ढिबरा लादा जा रहा है और उसे ले जाने की तैयारी है। इस सूचना के मिलते ही एसपी ने छापामारी के लिए टीम बनाई और कार्रवाई की।
इसे भी पढ़ें : पिता-पुत्र बाइक से जा रहे थे घर, रास्ते में मिल गया नीलगाय, और…
एक चालक गिरफ्तार
थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान के नेतृत्व में टीम ने अवैध रूप से ढिबरा लदे वाहन को पकड़ा। याद दिला दें कि तीन दिन पहले अवैध रूप से चल रही ढिबरा खदान में चाल धंसने से चार मजदूर की भी मौत हुई थी। जिले में ढिबरे का अवैध कारोबार पर रोक लगाने को अब प्रशासन भी सक्रिय होता जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : …और सुसाइड नोट में ये लिखकर फांसी पर झूल गया एक होनहार छात्र








