Ranchi: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के कुच्चू में एक मारुति 800 कार में सवार तीन चोर शनिवार की रात दो बजे दो बकरियों को चुरा कर भाग रहे थे। तत्काल उनपर एक किसान की नजर पड़ी। जब उसने खदेड़ा तो बकरी चोर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। ओरमांझी थाना पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि कार के माध्यम से चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। कार का नंबर जेएच 07 बी-3858 है।
बकरी गोहाल में बंधी थीं
जानकारी के अनुसार, किसान अमरनाथ महतो के घर के बाहर शटर लगे गोहाल में 5 बकरियां बंधी थीं। शटर लॉक नहीं था। कार से पहुंचे चोरों ने शटर को उठाया और दो बकरी को कार में लाद लिया। किसान शटर खुलने व बंद होने की आवाज सुनकर बाहर निकला। उसने देखा कि कार में बैठे लोग उसकी बकरी चोरी कर भाग रहे हैं। इसके बाद अपने आठ साल के पोते के साथ उसने ट्रेकर से कार का पीछा किया। कुच्चू से मोरहाबादी रांची की ओर भाग रही कार का पीछा करने के दौरान पीछे से बार-बार वह ठोकर मारने लगा। तब चोर पकड़े जाने से बचने के लिए कार को चंदवे चौक के पास खड़ी कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोग भी पहुंच गए और बकरी लदी कार को साथ लेकर आए और पुलिस को सूचना दी।
Read more:शादी के फेरे लेने से पहले जंगल में भाग गए दूल्हे राजा, फिर….
Read more:निखिल के मर्डर के बाद खुला राज, डीएसपी था सट्टेबाज…
Read more:मनचाहा नेग नहीं मिला, उतार दिया मासूम को मौत के घाट
Read more:एक साल से मारधाड़, कारण एक छोटी सी गुमटी…वीडियो
Read more:चुपके से रात में Bedroom में घुस आया दारोगा बाबू, देखें वीडियो…
Read more:बच्चेदानी में घाव खतरनाक, रोज मरतीं हैं 185 महिलाएं (वीडियो)
Read more:अंतरिक्ष : अब रईसों का नया ठिकाना
Read more:सबके मनवा में कसक छोड़ गये Tragedy King दिलीप कुमार
Read more:प्यार का खतरनाक अंत… देखें वीडियो
Read more:वरमाला से पहले सिर धड़ से अलग, देखें वीडियो
Read more:100 नंबर डायल कर खुद को बचा ली सोनम, देखें EXCLUSIVE वीडियो
Read more:हुकुमत की चाह में मचाया था कोहराम, सुनें क्या बोले सिटी एसपी…(Video)
Read more:उमर 21, गुनाह 22… देखें वीडियो
Read more:‘जालिम बाउंसर’
Read more:अटकी पड़ी है सीमा की जान, देखें कैसे…












