spot_img

चुपके से रात में Bedroom में घुस आया दारोगा बाबू, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर (राजेश सिंह/पवन ठाकुर) : साल 2020, सितंबर का महीना, फेसबुक पर आये एक फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट को कनिका ने एक्‍सेप्‍ट किया। लिखा था, “कहां से हो। डीपी में लगा फोटो तेरा ओरिजनल है क्‍या?” कनिका बिना रूके फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट भेजने वाले का प्रोफाइल देखा। नाम लिखा था रवि रंजन कुमार पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर जमशेदपुर। एक बच्‍चे की मां कनिका ने रिक्‍वेस्‍ट कबूल कर लिया। उस दिन कनिका ने जवाब क्‍या दिया, उसके लिए यह गहरा घाव बन गया। चैटिंग शुरू हो गई। बिना देखे फेसबुकिया प्‍यार भी हो गया। कनिका की मानें तो एक रात चुपके से दारोगा बाबू उसके Bedroom  तक घुस आये। लाख मना करते रहे, पर वह नहीं सुना और मेरे साथ देह के देह का रिश्‍ता कायम कर लिया। दारोगा ने कनिका को अपने गले का हार बनाने का वादा किया। कनिका भी झांसे में आ गई। दारोगा के मजबूर करने पर कनिका ने कोर्ट में तलाक की अर्जी तक दे दी। पति समझाता-बुझाता रहा। जालिम दुनिया का आईना तक दिखाया। धोखा, दगा और फरेबी के कई किस्‍से भी सुना गए, पर प्‍यार में दिवानी कनिका एक नहीं सुनी और दारोगा बाबू की बनकर रह गई।

Read More : वरमाला से पहले सिर धड़ से अलग, देखें वीडियो

Read More : हुकुमत की चाह में मचाया था कोहराम, सुनें क्‍या बोले सिटी एसपी…(Video)

दारोगा का घर में आना-जाना तक शुरू हो गया। कनिका की बहन की शादी तक में शरीक हुआ। इस बीच बहरागोड़ा थाना से बिरसानगर थाना तबादला हो गया दारोगा बाबू का। कनिका को करीब डेढ़ महीने तक बिरसानगर में मधु अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 में पत्‍नी की तरह रखा। अप्राकृतिक यौनाचार तक किया। कनिका गर्भवती हो गई। इल्‍जाम है कि अपनी मां के कहने पर दारोगा बाबू ने इसी साल 15 फरवरी को उसका गर्भपात तक करा दिया। इससे पहले बीते साल 1 नवंबर को दारोगा बाबू ने गोलपहाड़ी मंदिर में कनिका की मांग सिंदूर से भर दिया। अचानक दारोगा बाबू का बर्ताव बदल गया। कनिका को गंदी-गंदी गालियां सुननी पड़ी। प्‍यार में छली गई कनिका 8 जुलाई 2021 को महिला थाना जमशेदपुर में FIR दर्ज कराई। इसी साल 29 जून को दारोगा बाबू अचानक गायब हो गये। कनिका का दावा है कि दारोगा रवि रंजन ने एक यूट्यूबर लड़की से शादी कर ली। यह शादी 2 जुलाई को बिहार के वैशाली में हुई। इधर जमशेदपुर के सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्‍ता ने पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश की। जांच में कनिका के इल्‍जाम सही निकले। डीएसपी ने नये दूल्‍हा बने दारोगा बाबू की गिरफ्तारी के आदेश दे दिये हैं। सुनें क्‍या बोल गई कनिका…

Read More :CISF जवान पर छेड़खानी का आरोप, लोगों ने दबोचा

Read More :आम का लालच देकर मासूम के साथ दरिंदगी, ऐसे खुला राज

Read More :शौच की बात कहकर निकला, सुबह पेड़ से लटकती मिली लाश

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख