spot_img
spot_img
spot_img

जब बेटी बनी जश्न की वजह, 21 किलो रसगुल्ले बांटकर मनाई खुशी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : कभी एक दौर था, जब घर में बेटी के जन्म की खबर सुनकर कई चेहरों पर मायूसी छा जाती थी। लेकिन अब वक्त बदल रहा है। सोच बदल रही है। झारखंड के गुमला सदर अस्पताल में बुधवार को ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

घर आई नन्ही लक्ष्मी, खुशियों से भर उठा परिवार

गुमला शहर के जवाहर नगर निवासी और पेशे से अधिवक्ता मुकेश पाठक के घर बेटी ने जन्म लिया। पत्नी रजनी कुमारी ने सदर अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही परिवार को नन्ही परी के आगमन की खबर मिली, घर में खुशियों की लहर दौड़ गई। लेकिन इस खुशी को परिवार उसे एक उत्सव का रूप दे दिया। बेटी के स्वागत के लिये एक कार को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से विशेष रूप से तैयार किया गया। जब यह खूबसूरत कार गुमला सदर अस्पताल पहुंची तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गये। कई लोगों को लगा कि शायद कोई बड़ा अधिकारी या वीआईपी आने वाला है। लेकिन जब पता चला कि यह सारी तैयारी एक नवजात बेटी के स्वागत के लिये की गई है, तो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। मां और बेटी को पूरे सम्मान और खुशी के साथ उसी सजी हुई कार में घर ले जाया गया।

21 किलो रसगुल्ले बांटकर बांटी खुशियां

बेटी के जन्म की खुशी में अधिवक्ता मुकेश पाठक ने अस्पताल में करीब 21 किलो रसगुल्ले बांटे। उन्होंने कहा कि बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और उनके जन्म पर भी उतना ही उत्सव मनाया जाना चाहिये, जितना बेटे के जन्म पर मनाया जाता है। मुकेश पाठक ने मीडिया से कहा कि उनकी कोशिश सिर्फ अपनी खुशी जाहिर करना नहीं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देना भी है कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। इस अवसर पर उन्होंने गुमला सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल कर्मियों ने पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ बेहतर सेवायें प्रदान कीं। उन्होंने लोगों से सरकारी अस्पतालों पर भरोसा करने और वहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें : भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

इसे भी पढ़ें : एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

Kohramlive : वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आये...

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...