Ranchi : अपनी जिंदगी देखें या समाज। दुविधा में अटकी पड़ी है मेरी जान। किसी से छुपा नहीं है मेरा और उसका प्यार। स्कूल में ही जब उसने प्रपोज किया, तो मैं टाल नहीं सकी। कब उसकी हो गई, पता ही नहीं चला। पहली मुलाकात खेत में हुई। तब उसने चुपके से ऐसा वीडियो बना लिया कि उसे दिखा बार-बार जहां चाहता मुझे बुला लेता। हमेशा ब्लैकमेल करते रहता था। यह कहना है रातू में रहने वाली सीमा (बदला हुआ नाम) का। पूरा गांव जान गया है मेरी और उसकी कहानी। जात-पात को दरकिनार कर हम दोनों एक-दूसरे से जुड़े। जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। वह भी मुझसे शादी करना चाहता था। पर वक्त और हालात ने उसे इस कदर कमजोर और मजबूर कर दिया कि मुझे वह दगा दे गया। मेरा गर्भपात तक कराया गया। मेरी हालत अब ऐसी हो गई है कि पूरा जमाना बैरी हो गया। कोई नहीं सोचता कि अब मेरा क्या होगा। मैं अपना हक पाने के लिहाज से एसटी-एससी थाना में एफआईआर दर्ज करायी हूं। दिल दरका जाती है सीमा की दास्तान।
Read More : डॉक्टरों ने दम क्या लगाया, सूनी होने से बच गई मुन्नी की मांग, देखें कैसे
Read More : घिन आती है ऐसे फूफा पर…






