spot_img
spot_img
spot_img

उमर 21, गुनाह 22… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa (Rajesh/Bhawna) : उमर 21, गुनाह 22 : रेप, मर्डर, रंगदारी, अपहरण, लूट, पुलिस पर हमला और बम लगाने जैसे संगीन जुर्म के गुनहगार सूर्या सोय को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस फाइल में उसके दो नाम हैं… सूर्या उर्फ सिंगराई सोय। 21 साल के सूर्या के नाम 22 संगीन मामले दर्ज हैं। मतलब साफ है उम्र से ज्‍यादा उसने आपराधिक कांडों को अंजाम दिया। अपनी इसी फितरत के कारण वह मोस्‍ट वांटेड बन गया। चाईबासा पुलिस के हत्‍थे चढ़ने के बाद उसने कई राज उगले।

उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में भाकपा माओवादी से जुड़ा। तब उसकी उम्र रही होगी 17 साल। उस समय वह संगठन में खबरीलाल का काम ज्‍यादा करता था। कभी कभी लेवी की रकम वसूलने के लिए भी उसे भेजा जाता था। नाबालिग होने के कारण उस पर किसी को जल्‍दी शक नहीं होता था। पुलिस की गतिविधियां भी वह संगठन के शीर्ष नेताओं तक पहुंचाता था। गुनाह के नाम पर सबसे पहला एफआईआर 29 जनवरी 2018 को चक्रधरपुर के महिला थाना में दर्ज हुआ।

आरोप था एक नाबालिग लड़की का अगवा कर रेप करना। उस पर पोक्‍सो भी लगा था। डेढ़ महीने बाद ही उसने एक लड़की का रेप किया। यह मामला भी महिला थाना में दर्ज है। सूर्या आईईडी लगाने में माहिर माना जाता है। कई वारदातों में वह पुलिस पर हमला करने में भी शामिल था। सूर्या के साथ उसके दस्‍ता के तीन साथी पकड़े गए। इसमें 2 महिला शामिल है। सुनिये क्‍या बोले चाईबासा के एएसपी नाथू सिंह मीणा…

इसे भी पढ़ें : अटकी पड़ी है सीमा की जान, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टरों ने दम क्‍या लगाया, सूनी होने से बच गई मुन्नी की मांग, देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...