spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अंतरिक्ष : अब रईसों का नया ठिकाना

Date:

spot_img
spot_img
  • कल्पना चावला बाद अब दूसरी भारतीय एस्ट्रोनॉट बनेगी सिरिशा

अंतरिक्ष पर कौन करेगा राज, अरबपतियों में छिड़ गई है जंग। दुनिया के सबसे अमीर और अमेजॉन कंपनी के मालिक Jeff Bejos अंतरिक्ष जाने के ऐलान के बाद तहलका मच गया है। 20 जुलाई 2021 यानी चांद पर इंसान के पहले कदम की 52वीं वर्षगांठ। इसी दिन अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे बेज़ोफ। यहां बता दें कि नील आर्मस्ट्रांग ने 20 जुलाई 1969 को चांद पर पहला कदम रखा था। इसी के साथ एक ऐसी दौड़ शुरू हो गई है, जिसमें दुनियाभर की स्पेस कंपनियां शामिल है। बिजनेस टॉयकून्स के बीच अब अंतरिक्ष पर बादशाहत कायम करने की होड़ मची हुई है। पहले नंबर पर स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क हैं। दूसरे नंबर पर ब्लू ओरिजिन के मालिक जेफ बेंजोस और तीसरे नंबर पर वर्जिन गेलेक्टिक के मालिक रिचर्ड ब्रेनसन हैं।कारमन लाइन से अंतरिक्ष शुरू हो जाता है। कारमन एक काल्पनिक लाइन है, समुद्र की सतह से 100 किमी ऊपर जाने वाले को एस्ट्रोनॉट माना जाता है। अब ब्रैन्सन और बेजोस स्पेस तक जाने में कामयाब रहे तब जमाना उन्‍हें एस्ट्रोनॉट के नाम से पुकारेगा।

आने वाले समय में स्पेस टूरिज्म एक ऐसा नया सेक्टर होगा, जिसके दीवाने केवल अमीर होंगे। संजोय इस सपने और अरमान को जमाना भी याद रखेगा। कुछ दिन पहले तक अंतरिक्ष यात्रा पर उड़ान भरने वाले में पहला नाम अमेजन के संस्‍थापक जेफ बेजोस का उछल रहा था। पर बेजोस की यात्रा से 9 दिन पहले स्‍पेस ट्रिप पर निकलकर अमीर उद्यमी रिचर्ड ब्रैनसन ने सबको चौंका दिया।बेजोस एक कैप्सूल में बैठेंगे और उनकी कंपनी के रीयूजेबल न्यू शेपर्ड रॉकेट के पेलोड के तौर पर उड़ान भरेंगे। बेजोस के साथ तीन लोग और होंगे। इनमें बेजोस के भाई मार्क बेजोस, 82 साल की एविएटर वैली फंक और ऑक्शन के विजेता। तीसरा नाम अभी तय नहीं। स्पेस मिशन पर जाने वाले पहले अमेरिकी एलन शेपर्ड के नाम पर रॉकेट का नाम रखा गया है।

11 जुलाई की शाम 6 बजे स्पेसपोर्ट अमेरिका, न्यू मैक्सिको से उड़ान भरेंगे रिचर्ड ब्रैन्सन। ब्रैन्सन के साथ वर्जिन गैलेक्टिक के चीफ एस्ट्रोनॉट इंस्ट्रक्टर बेथ मोजेज, कंपनी के लीड ऑपरेशंस इंजीनियर कोलिन बेनेट और सरकारी मामलों और रिसर्च की वाइस प्रेसिडेंट सिरिशा बांडला भी रहेंगी। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्‍मी सिरिशा ह्ययूस्टन (अमेरिका) में पली-बढ़ीं। इस उड़ान के बाद सिरिशा दूसरी एस्ट्रोनॉट बन जाएंगी। पहली कल्‍पना चावला थी।ब्रैन्सन और बेजोस में कौन सबसे ज्‍यादा उड़ान भरेंगे यह देखना या सुनना काफी रोचक होगा। ब्लू ओरिजिन के CEO बॉब स्मिथ ने दावा किया है कि बेजोस ऊंची उड़ान भरेंगे।वहीं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का दावा है स्पेसएक्स ने फाल्कन रॉकेट के जरिए अबतक अंतरिक्ष में कई सैटेलाइट्स को पहुंचाया है। स्पेसएक्स को सबसे बड़ी पहचान अपने क्रू ड्रैगन कैप्सूल से मिली थी।

इसे भी पढ़ें :

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...