Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू में एक 27 साल की महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान परदेशनी कुमारी (27), अंश उरांव (5) और आशमानी कुमारी (4) के रूप में हुई है।
घरवालों के मुताबिक, महिला की दिमागी हालत बहुत बढ़िया नहीं थी। बीते करीब आठ महीनों से कांके में इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर वह दोनों बच्चों के साथ घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान तीनों के शव बरामद हुये। इस बात की फैली खबर के बाद गांव में तहलका मच गया। खबर मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SDPO सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के बाद ही घटना के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें : जब बेटी बनी जश्न की वजह, 21 किलो रसगुल्ले बांटकर मनाई खुशी…
इसे भी पढ़ें : भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…
इसे भी पढ़ें : एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट












