spot_img

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की ‘मौत की घाटी‘ के नाम से मशहूर दनुआ घाटी एक बार फिर भीषण सड़क हादसे की गवाह बनी। तेज रफ्तार ट्रेलर (HR69F-2923) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 400 फीट नीचे गहरी खाई और घने जंगल में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि ट्रेलर एक पेड़ से टकराकर रुक गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे में चालक मेघराज (36 वर्ष), निवासी कासगंज (उत्तर प्रदेश) घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर झारखंड से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। दनुआ घाटी में तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सीधे खाई में जा गिरा।

2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

खबर मिलते ही चौपारण पुलिस, स्थानीय प्रशासन और NHAI की 1033 रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। गहरी खाई और घने जंगल के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन आसान नहीं था, लेकिन करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

इसे भी पढ़ें : एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

इसे भी पढ़ें : JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...