Ranchi : काली कमाई से अकूत संपत्ति हासिल करने वाली पूजा मैडम को आज जेल भेज दिया गया। उन्हें आगामी 8 जून तक न्यायिक हिरासत में रहने का आदेश दिया गया है। यह आदेश आज ईडी की विशेष कोर्ट ने दिया। मैडम की रिमांड अवधि आज खत्म हो गई। रांची का होटवार जेल अब पूजा मैडम का नया ठिकाना होगा।
इधर, रिमांड अवधि के दरम्यान पूछताछ में मैडम ने कई अहम जानकारी ईडी को दे दी है। मैडम और उनके पति के बैंक अकाउंट को सीज कर लिया गया है। ताकि खाते से कोई लेनदेन न हो सके।
बीते मंगलवार को अधिकारियों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी करने वाले विशाल चौधरी, निशित केशरी सहित कई लोगों के ठिकानों पर ईडी ने रेड किया था। विशाल के घर कैश गिनने के लिए बैंक से मशीन मंगानी पड़ी थी। लंबी पूछताछ के बाद देर रात विशाल चौधरी को छोड़ दिया गया था।
यहां याद दिला दें कि बीते 6 मई को ईडी ने IAS Pooja Singhal और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। मैडम के सीए सुमन कुमार के ठिकाने से 19 करोड़ 31 लाख कैश और कई अहम दस्तावेज बरामद किये गये थे। सीए ने खुलासा किया था कि बरामद कैश में से अधिकतर कैश पूजा मैडम का था। सीए सुमन को कुछ दिन पहले ही रिमांड अवधि खत्म होने के बाद जेल भेज दिया गया था।
इसे भी पढ़ें : अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : IAS पूजा मैडम की रिमांड अवधि क्या बढ़ी, एक पावरफुल IAS का परिवार दुबई टूर पर… देखें
इसे भी पढ़ें : राधे बाबू के आंगन में खड़ी Fortuner और Mercedes बता गई काली कमाई की गाथा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कुर्सी डोला देने का नाम था पूजा मैडम… देखें
इसे भी पढ़ें : हर कांटे को बड़े आसानी से निकाल फेंकती थी पूजा मैडम… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पूजा मैडम की डायरी ने उड़ा दी इनकी नींद… देखें
इसे भी पढ़ें : पूजा मैडम के साथ-साथ चलते थे वहम और अहम, अब रिमांड पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गरीब-गुरबों की हाय पर खड़ा है पल्स हॉस्पीटल… नौकरी छोड़ने का मन बना रही है पूजा मैडम !












