spot_img

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने वाले रांची-रामगढ़ मार्ग (एनएच-20) स्थित चुटूपालु घाटी में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के इरादे से अहम कदम उठाये जा रहे हैं। लंबे समय से यह घाटी दुर्घटनाओं के कारण चर्चा में रही है। यहां से गुजरने के बाद लोग राहत की सांस लेते थे, क्योंकि कब और कहां दुर्घटना हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल था। बताया गया कि सप्ताह में दो से तीन बड़ी दुर्घटनाएं होने की घटनायें सामने आती थीं, जिनमें कई लोगों की असमय जान चली जाती थी। अब राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुये सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम तेज कर दिया है।

रात का नजारा बदलने की तैयारी

हजारीबाग टोलवेज लिमिटेड, पुंदाग ओरमांझी के प्रोजेक्ट हेड चेतन मारवाड़ी ने मीडिया को बताया कि पिछले एक वर्ष से सुधार की प्रक्रिया चल रही है, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द पूरे घाटी क्षेत्र में लगभग सात किलोमीटर के दायरे में बिजली व्यवस्था के साथ जनरेटर लगाये जायेंगे। इससे पूरी रात घाटी रोशनी से जगमग रहेगी और वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिल सकेगी। वहीं, घाटी क्षेत्र में जगह-जगह CCTV कैमरे लगाने की भी योजना है। इसके साथ ही निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने वालों का ऑनलाइन चालान काटने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद वाहन चालक नियंत्रित गति से वाहन चलायेंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।

सड़क की बनावट में भी होगा सुधार

चुटूपालु घाटी में सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिये सड़क की डिजाइन में कुछ बदलाव करने की योजना है। इसके लिये करोड़ों रुपये की लागत से सड़क सुधार कार्य शुरू करने की तैयारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग का मानना है कि रोशनी, निगरानी और सड़क सुधार जैसे कदम मिलकर घाटी में होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : थाने में पति ने लगाई गुहार, फिर पत्नी ने सुनाया ऐसा फैसला कि सब रह गये दंग…

इसे भी पढ़ें : रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

इसे भी पढ़ें : चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...