spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हर कांटे को बड़े आसानी से निकाल फेंकती थी पूजा मैडम… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur/Rajesh Singh) : पल्‍स हॉस्‍पीटल की इमारत को खड़ा करने में अब बड़े-बड़े हस्तियों के नाम सामने आने लगे हैं। अस्‍पताल की जमीन बेचने वाले गोविंद सरावगी से ईडी अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की। बिल्‍डर गोविंद सरावगी पंचवटी कंस्‍ट्रक्शन के मालिक हैं। अफसरों ने उनके बेटे आलोक सरावगी से भी पूछताछ की। सरावगी से पूछा गया कि भुईहरी जमीन की खरीद-बिक्री कैसे की गई। इसपर तो रोक है, वहीं जमीन बेचने के एवज में कुल कितने रुपये मिले। सरावगी ने ईडी को सबकुछ बता दिया कि उसे यह जमीन कैसे हाथ लगी थी और किससे उसने खरीदी थी। अबतक जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार पल्‍स हॉस्‍पीटल की नींव से लेकर इमारत खड़ी करने तक में नियम-कानून कायदे को बिल्‍कुल दरकिनार कर दिया गया। हर कांटे को बड़े आसानी से निकाल बाहर फेंका गया।
पूजा मैडम की सरकार में हुकूमत चलती थी। मजाल नहीं था किसी छोटे-बड़े अधिकारी उनकी बात को टाल सके। गिने-चुने कुछ बड़े अफसरों से ही पूजा मैडम घबड़ाती थी। इन अफसरों की पहचान भीड़ से बिल्‍कुल अलग है। टॉप टू बॉटम मैडम की फितरत से वाकिफ थे, पर उन्‍हें छूने की हिमाकत किसी में नहीं थी। जिस किसी ने कभी छूने की कोशिश की, उसे तुरंत सबक सिखा दिया जाता था कि मैडम क्‍या हस्‍ती है।

सत्‍ता के गलियारों की बड़ी-बड़ी हस्‍ती पूजा के आंगन में “आराधना” करने को बेताब रहते थे। अब हालत ऐसी हो गई है कि हर कोई उनसे अपना छत्‍तीस का आंकड़ा बताने लगा है। वजह भी बताने लगे हैं। कल तक पूजा मैडम की सुरक्षा कवच बने राजनेता से अधिकारी तक उनके फलने-फूलने के लिए एक-दूसरे को कोस रहे हैं। मैडम के लिए कई लोग पैसा कलेक्‍शन का काम करते थे। ऐसे कुछ लोगों का नाम ईडी को पता चला है। बहुत जल्‍द इन लोगों को नोटिस देकर ईडी तलब करेगी। मनरेगा घोटाले में फंसे लोगों का पुन: बयान लेने की तैयारी की जा रही है। ईडी के अधिकारी हो रही कार्रवाई की पूरी जानकारी कोर्ट को दे रहे हैं। वहीं कोर्ट भी इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। मैडम की सेहत का भी पूरा ख्‍याल रखा जा रहा है। रिमांड पर लाई गई पूजा मैडम का हर रोज मेडिकल चेकअप हो रहा है। पति अभिषेक झा और सीए सुमन को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई है। सीए सुमन ने ईडी को बता दिया है कि उसके घर से मिले करोड़ों रुपये पूजा मैडम के ही हैं। वहीं पति अभिषेक ने भी कई अहम और चौंकाने वाली जानकारी दी है। खबर है कि पूजा के ससुराल वाले अब पंडित, मौलवी और ज्योतिष की शरण में हैं। यह क्‍या से क्‍या हो गया। इस मुसीबत को कैसे टाला जा सकता है। पूजा के ससुर ज्‍योतिष ज्ञान में दिलचस्‍पी रखते हैं। मैडम को मुसीबत से बचाने के लिए पूजा-पाठ से लेकर कई तरह के टोटके भी शुरू कर दिये गये हैं।

इसे भी पढ़ें : चलती बस में 4 यात्री जिंदा जले, देखें…

इसे भी पढ़ें : 14 मई को राजधानी के 4 प्रखंडों में वोटिंग, DC-SSP ने कही ये बात

इसे भी पढ़ें : रेलवे गार्ड अब बन गए Train Manager

इसे भी पढ़ें : 22 कुत्‍तों के साथ बेटे को 2 साल तक रखा कैद, बच्‍चा करने लगा ऐसी हरकत

इसे भी पढ़ें : हेलिकॉप्‍टर क्रैश में दो पायलटों की मौत, SSP ने बताया…

इसे भी पढ़ें : CBI ने अपने 4 सब-इंस्‍पेक्‍टरों को किया बर्खास्‍त, जानिये क्‍या है मामला

इसे भी पढ़ें : नहीं खुलेंगे ताजमहल के अंदर के कमरे, जानिये कोर्ट ने क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...