spot_img

कुर्सी डोला देने का नाम था पूजा मैडम… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : शासन-प्रशासन में हुकूमत करने वाली पूजा मैडम की बात को नजरअंदाज करने की हिम्मत जल्दी कोई अफसर नहीं जुटा पाते थे। जूनियर अफसर तो उनके आगे दुम हिलाते रहते थे। जो कोई मैडम पूजा की बात नहीं सुनते, उनकी कुर्सी तुरंत डोलने लगती थी। ताकत का गुरूर और दबदबा ऐसा था कि हर उल्टा-पुल्टा काम करती चली गयी। रिजल्ट सामने है। ED के पंजों में जकड़ी मैडम अब ज्यादातर सवालों पर खामोशी की चादर ओढ़ लेती है। मैडम के पति अभिषेक झा और CA सुमन कुमार ने अब तक कई राज उगल दिए है। करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर पल्स हॉस्पिटाल और डाइगनोस्टिक सेंटर की नींव खुदाई से लेकर इमारत खड़ी करने तक का लेखा जोखा लिया जा रहा है।

जिस जमीन पर हॉस्पिटल बना, उसमें भी कई लोचा है। ED के अधिकारी यह भी पता कर रहे है कि इस हॉस्पिटल को खड़ा करने में पूजा मैडम का किसने-किसने साथ दिया, किसका-किसका पैसा लगा है। मददगारों और पनाहगारों की भी लिस्ट तैयार की जा रही है। कल तक कदम से कदम मिलाने और आगे पीछे करने वाले लोग मैडम को पहचानने से भी बच रहे है। राजधानी के कई बिल्डरों के साथ मैडम के गहरे ताल्लुकात रहने की बात सामने आ रही है। ऐसे लोग मैडम से गाहे-बगाहे जायज और नाजायज फायदे उठाते रहे हैं। कुछ व्यवसायी से भी उनके करीबी रिश्ते हैं। कई नाम ऐसे है जो मैडम के काली कमाई में उनका पूरा साथ देते थे। सूत्रों का कहना है कि पल्स हॉस्पिटल की जमीन की कुंडली और इसे लेकर हुई सौदेबाजी को भी पूरा खंगाला जा रहा है। मैडम की मुसीबतें बढ़ने वाली है। वहीं ED उनके एक करीबी को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी में भी है। अब तक ED ने मनरेगा घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित कई साक्ष्य और सबूत जुटा लिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ रांची जेल प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। संभावना है कि रिमांड की अवधि खत्म होते ही पूजा मैडम को पुनः जेल जाना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें : गरीब-गुरबों की हाय पर खड़ा है पल्‍स हॉस्‍‍पीटल… नौकरी छोड़ने का मन बना रही है पूजा मैडम !

इसे भी पढ़ें : पूजा मैडम के साथ-साथ चलते थे वहम और अहम, अब रिमांड पर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पूजा मैडम की डायरी ने उड़ा दी इनकी नींद… देखें

इसे भी पढ़ें : हर कांटे को बड़े आसानी से निकाल फेंकती थी पूजा मैडम… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...