spot_img

अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur/Rajesh Singh) : टॉप लेबल के अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी आज उस समय दिखी, जब ईडी ने विशाल चौधरी, निशित केसरी, दुर्गा झा और अनिल के घर-आंगन में झांका। ईडी अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गई। नोटों के बंडल इतने म‍िले कि उसे एक बार में गिनना मुश्किल हो गया। एक बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगायी गई। खबर लिखे जाने तक मशीन भी गिनती कंप्‍लीट नहीं कर पाई थी। नतीजा सही गिनती सामने नहीं आई। कोई 5 करोड़, कोई 6 करोड़ तो कोई 9 करोड़ म‍िलने की बात ब्रेकिंग करता रहा।

रिमांड पर जेल से लायी गई निलंबित आईएएस पूजा सिंघल से हो रही पूछताछ के बाद हुई यह छापामारी राज्‍य के कुछ अन्‍य अफसरों की नींद उड़ा कर रख दी। ईडी की गिरफ्त में आया विशाल चौधरी अब राज उगलेगा। विशाल और निशित के बारे में यह बातें छनकर सामने आई है कि इनके ताल्‍लुकात टॉप टू बॉटम पर बैठे कुछ अधिकारियों के साथ है। एक बड़े आईएएस अधिकारी का नाम मंगलवार को खूब उछाला गया। हालांकि इस अधिकारी ने अबतक अपनी सफाई में कुछ भी नहीं कहा है। उनकी खामोशी यह बयां कर रही है इल्‍जाम में दम है। विशाल के आंगन में खड़ी एक कीमती कार की चर्चा आज खूब हुई। करीब दो करोड़ रुपये की इस कार की चाबी पहली दफा एक आईएएस अधिकारी ने ही थामा। गाड़ी स्‍टार्ट कर खूब धूल भी उड़ाई।

रांची से लेकर मुजफ्फरपुर तक विशाल के ठिकानों पर छापेमारी के बाद यह राज खुला कि देखने में सामान्‍य सा दिखने वाला यह शख्‍स बहुत बड़ी चीज है। इनके दरबार पर बड़े-बड़े अफसर हाजिरी लगाया करते थे। कई अफसरों की काली कमाई को सफेद करने में लगा यह शख्‍स उलटफेर करने में माहिर है। साल में कई दफा विदेश टूर पर भी जाता है। विशाल और उसके करीबी कई और चीज के भी शौकीन हैं। रात में सजी महफिल में चुपके से कई हस्‍ती की दस्‍तक आसपास के लोगों को चौंका जाती थी। सबसे हैरत की बात यह है कि इन दो नंबरी शख्‍सों की क्रियाविधि से कई जिम्‍मेदार “ताकतवर कुर्सी” खुद को अनजान बताये। जवाब में सिर्फ इतना ही कहा कि इनलोगों का नाम आपसे ही सुन रहा हूं। गरीब-गुरुबों का हक मार अय्याशी करने वाले ऐसे लोगों का चेहरा बेनकाब होना ही चाहिए।

ED अधिकारियों को देख डस्टबिन में फेंक दिया आईफोन

घर में ईडी के अधिकारियों को देखते ही विशाल के होश उड़ गये। उसने सबसे पहले अपना आई फोन डस्‍टबिन में फेंक दिया, पर अधिकारियों की नजर से फोन बच नहीं सका। इस फोन में कई लोगों के राज दफन है। लेन-देन से लेकर विदेश टूर तक के दृश्‍य कैद है। विशाल के बाप त्रिवेणी चौधरी के भी अनेक किस्‍से सामने आने लगे हैं। विशाल ने पिता की कृपा से भी बहुत कुछ हासिल किया है। उसके पिता का नाम भी एक टॉप लेबल के अधिकारी के आगे-पीछे करने में उछला है। जांच से यह राज भी बेनकाब हो जायेगा। खबर है कि वर्तमान में उसके पिता मुजफ्फरपुर में फर्नीचर का शो-रूम खोल रखे हैं। विशाल के परिवार का ठाट-बाट गजब का है। काली कमाई करने वाले इन दो नंबरियों की भी उल्‍टी गिनती शुरू हो जायेगी। अभी उनके यहां से म‍िले नोटों की गिनती की जा रही है। वहीं ईडी ने विशाल चौधरी को हिरासत में ले लिया है।

Read More : “सईया जी दिल्ली जाये ना देबो”… धमाल मचा रहा Akshara Singh का यह गाना, देखें वीडियो

Read More :  ईडी ने विशाल चौधरी को लिया हिरासत में, 6 करोड़ से ज्‍यादा कैश मिलने की खबर

Read More : कम बिजली खर्च कर चलाएं AC, बस इस डिवाइस की है जरूरत

Read More : इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ इंडियन मार्केट में जल्द वापस होगा ये Brand

Read More : शादीशुदा महिला से इश्‍क के चक्‍कर में मारा गया ठेकेदार, देखें…

Read More : गैंगस्‍टर थापा आर्म्‍स एक्‍ट में, मटकाबाज आनंद गांजा-चरस बेचने में गया जेल… देखें वीडियो

Read More : सिलेबस पूरा नहीं, निकल गया एग्‍जाम का डेट, जोरदार हंगामा, देखें…

Read More : हाजत में मिली मंत्री की डेड बॉडी, ग्रामीणों का गुस्‍सा उबाल पर… देखें

Read More : पूजा मैडम उगल रही राज ! ईडी ने रांची में 6 और बिहार के कई ठिकानों पर मारा रेड

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित