spot_img
spot_img
spot_img

गरीब-गुरबों की हाय पर खड़ा है पल्‍स हॉस्‍‍पीटल… नौकरी छोड़ने का मन बना रही है पूजा मैडम !

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur/Rajesh Singh) : गरीब-गुरबों की हाय पूजा सिंघल को खा गई। गरीबों की हाय पर खड़ा है पल्‍स हॉस्‍‍पीटल की इमारत। इस इमारत की जमीन के कागजात भी गायब हो गये। गरीबों के भला के लिए चलने वाले मनरेगा योजना के करोड़ों रुपये डकार कर ईडी के पंजों में आई महिला IAS अफसर पूजा सिंघल से मंगलवार को दिन के सवा 11 बजे से पूछताछ शुरू की गई। रात सवा 8 बजे के करीब मैडम बाहर निकली। उनसे मनरेगा घोटाले से संबंधित ही कई सवाल पूछे गये। मैडम को कल भी ईडी दफ्तर में तलब किया गया है। कई ऐसे सवाल थे, जिसका जवाब मैडम नहीं दे पाई। जब वह खूंटी की डीसी थी, तब 18.06 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। उनके खाते में जमा आय से अधिक 1.43 करोड़ रुपए के बारे में पूछा गया, मैडम खामोश रही। बात-बात पर गेट टू गेदर के बहाने पार्टी देने के लिए मशहूर मैडम पूजा सिंघल को कुछ लोगों ने आगाह किया था कि वह रडार पर है, जरा अलर्ट रहें। तब मैडम ने कहने वाले से कहा था, अकेले हम नहीं, कुल 11 लोगों का नाम पीएमओ तक गया है। हमसे ऊपर कई नाम है। सबसे ऊपर सुनील का नाम है।

बेकार हो गयी पूजा की “आराधना”

सत्‍ता के गलियारे में एक ताकतवर शख्सियत माने जाने वाली पूजा की “अराधना” तब बेकार हो गई, जब ईडी ने एक साथ उनके कई ठिकानों पर रेड कर डाला। केवल उनके CA सुमन सिंह के पास से 19 करोड़ 31 लाख रुपए नगद मिले। गिरफ्तार सुमन के पास भी जवाब नहीं था कि यह पैसा कहां से आया। वह तबीयत खराब होने की बात बताकर हर सवाल का जवाब देने से बचता रहा। बीती देर रात सदर अस्‍पताल में उन्‍हें ले जाया गया, जहां उनका बीपी कुछ हाई था। बाकी सबकुछ नॉर्मल निकला। मैडम की पुकार पर ऑस्‍ट्रेलिया से खींचा चला आया अभिषेक झा पल्स हॉस्‍पीटल के एमडी भी हैं। जिम जाने के बेहद शौकीन अभिषेक झा के पूजा सिंघल के पति बनते ही उनका भी रूतबा बदल गया। अभिषेक झा से भी ईडी ने करीब 20 घंटे पूछताछ की। कुछ साल पहले जब बरियातू मेडिकल चौक पर पल्‍स डायग्‍नोस्टिक सेंटर पर इमारत बनी तब यह चर्चा जोरों पर उछली थी कि 25 करोड़ रुपये से ज्‍यादा खर्च किया गया है। सेंटर में काम करने वाली एक मैडम को बतौर गिफ्ट बरियातू में रहने के लिए एक फ्लैट खरीदकर दिया गया।

झारखंड में बाल बांका तक नहीं होगा

मैडम को बेहद करीब से जानने वाले एक शख्‍स ने बताया कि उन्‍हें गुमान था कि झारखंड में उनका बाल-बांका तक नहीं होगा। उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता, पर जब बिगड़ गया तो वह काफी आहत और मर्माहत हो गई। इतनी दुखी है कि अब वह नौकरी छोड़ देने तक की बात करती है। 31 मई तक की छुट्टी ले ली है। दुखी पूजा ने अपने इस करीबी से कहा कि वह कभी सपने में भी नहीं सोची थी कि कल तक उनका साथ देने वाले मुंह मोड़ लेंगे। खिलाना-पिलाना सब बेकार हो गया। होली के कुछ दिन बाद ही मोरहाबादी में एक जगह शानदार पार्टी देना भी खल गया।

मैडम ने हमेशा किया राज

मैडम के किस्‍से अनेक है। पर उन्‍हें क्लीन चिट देने वालों की भी कमी नहीं। चाहे सरकार जिसकी हो, मैडम ने हमेशा राज किया। उनकी सलतनत हमेशा बरकरार रही। करीबी बताते हैं कि एक आईएएस की बुरी नजर ही उन्‍हें ले डूबी। इधर सरकार अपनी इमेज बचाने के लिए मैडम को दंडित करने का मन बना रही है। पहले उनसे महत्‍वपूर्ण विभाग छीन लिये जाएंगे और फिर निलंबन की कार्रवाई होने की संभावना है। वहीं सूत्र बताते हैं कि ईडी से फुरसत मिलने के बाद हो सकता है मैडम कुछ दिनों के लिए ऑस्‍ट्रेलिया चली जाये।

इसे भी पढ़ें : रांची का लाल, रूस में दिखायेगा कमाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बच्‍चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्‍या कर रही महिलाएं

इसे भी पढ़ें : भारत की इस ट्रेन में फ्री में कर सकतें हैं सफर, नहीं लगता रेल टिकट

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पलटी तेज रफ्तार बस, कराहते रहे यात्री और …

इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…

इसे भी पढ़ें : मां-बाप के सामने बीच सड़क पर मर गया जवान लड़का, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...