Ranchi (Pawan Thakur/Rajesh Singh) : ज्यादातर व्हाट्सअप कॉलिंग का इस्तेमाल करती थी पूजा मैडम। वहीं अपने मददगारों और पनाहगारों को गुड मॉर्निंग और गुड नाईट करना तक नहीं भूलती थी। काली कमाई में साथ देने वाले कई बड़े चेहरे को बेनकाब कर सकता है उनका एप्पल मोबाइल फोन। उनके फोन में भी कई राज दफन है। दफन राज को बाहर लाने के लिए ईडी के अधिकारियों ने एक कंपनी से मदद मांगी थी। इसमें सीएफएसएल की भी मदद ली जा रही है। पूजा मैडम के पति अभिषेक और सीए सुमन के व्हाट्सअप चैटिंग और पुराना रिकॉर्ड रिकवर कर डिटेल्स मंगायी गई है। नाम नहीं छापने की शर्त पर पूजा मैडम के बेहद करीबी एक शख्स ने बताया कि उनके मोबाइल फोन से कई राज और बड़े चेहरों का बेनकाब होना तय है। अपने इसी मोबाइल फोन से पूजा मैडम ने ईडी की रेड से एक दिन पहले अपने इस करीबी को उन 11 अफसरों के नाम भेजे थे, जिनके नाम गर्वनर हाउस से पीएमओ तक भेजे गये। इन नामों में पूजा मैडम का नाम दूसरे नंबर पर था। पहले नंबर पर कोई सुनील का नाम है।
तीसरे नंबर पर जिस आईएएस अफसर का नाम अंकित है, उनके भी कारनामों के अनेक किस्से हैं। इनके विभाग में भी हुये करोड़ों रुपये के गोलमाल के दस्तावेज बाहर आने लगे हैं। कई अहम जानकारी और दस्तावेज हासिल करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने आज यानी सोमवार को गिरफ्तार पूजा मैडम और उनके सीए सुमन को ईडी की स्पेशल कोर्ट में हाजिर किया। ईडी की अर्जी पर पूजा मैडम और सुमन कुमार की रिमांड की अवधि 4 दिन के लिए बढ़ा दी है। पूछताछ के लिए तलब किये गये झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल ने एक से बढ़कर एक चौंकाने वाली जानकारी दे दी है। रवि के राज उगलने के बाद से कुछ “खास” लोगों की बेचैनी बढ़ गई है, वहीं उनकी धड़कनें तेज हो गई है। मैडम पूजा, उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन कुमार और रवि केजरीवाल से मिले क्लू के बाद अब ईडी कुछ और “हस्तियों” से पूछताछ करने का मन बना रही है। ईडी की गिरफ्त में आये सुमन कुमार सिंह के पिता राधेश्याम सिंह उर्फ फुलेश्वर सिंह की ठाट-बाट देख अब उनके गांववालों को सब समझ में आ गया कि उनके घर कारू साहू का खजाना कहां से और कैसे आया। हजारीबाग में एक मामूली सरकारी मुलाजिम रहे राधेश्याम सिंह रिटायर्ड होने के बाद से अपने पैतृक गांव सहरसा के बिशनपुर पंचायत के बासा टोला में हैं। मैडम और बेटे की काली कमाई पर इतराने वाले उनके आंगन में एक फॉर्च्युनर और एक मर्सिडीज जैसी कीमती चमचमाती गाड़ी खड़ी है।
गांव के कुछ लोगों ने बताया कि जब राधेश्याम बाबू रिटायर्ड हुये तब उनके पास कुछ नहीं था। अचानक उनके दिन फिर गये। आलीशान घर बन गया। कीमती जमीन के मालिक भी बन गये। राधेश्याम बाबू के दो बेटे और एक बेटी है। सब शादीशुदा और बाल बच्चेदार हैं। दोनों भाई और बहन सपरिवार रांची में ही बस गये हैं। रांची में इनका राज चलता है। गांववालों ने जब सुना कि सुमन के घर से 19 करोड़ 31 लाख टकाटक नोट मिले हैं, तब सबकी आंखें फटी रह गई। दिमाग सुन्न हो गया। मीडिया में नोटों का बंडल देख कुछ के मुख से बरबस यही निकला, लगता है लाटरी लग गई। भगवान ने छप्पड़फाड़ दौलत सोहरत बरसा दी। बाद में धीरे-धीरे लोग जाने कि यह भगवान नहीं एक “देवी” की कृपा से मिला है। अब इसी देवी की रहमत से ईडी के पंजों में फंस गये हैं। अब गांववालों का सुर भी बदल गया और कहने लगे, एक न एक दिन पाप का घड़ा फुटता ही है। सुमन के परिवार के किस्से मीडिया में खूब उछल रहे हैं।
Read More : भीषण गर्मी में बढ़ा जल संकट, कल से इन कॉलोनियों में नहीं आएगा पानी
Read More : सांवली सूरत देख बिदका दूल्हा, क्या कर डाला देखें….
Read More : अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ाया शाहिद, देखें…
Read More : खूंटी से दूसरे राज्यों में जाता है अफीम, देखें
Read More : 3 IPS अधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गये
Read More : SBI ग्राहक ध्यान दें: कल से लागू हो गया यह नया नियम, जान लें वरना…
Read More : कहीं आप गैसलाइटिंग के शिकार तो नहीं हो रहे ? जानिए वर्ना….
Read More : नल-जल योजना की पाइप की कर रहे थे चोरी, 5 को खदेड़कर पकड़ा















