spot_img
spot_img
spot_img

पूजा मैडम के साथ-साथ चलते थे वहम और अहम, अब रिमांड पर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur/Rajesh Singh) : जरूरत से ज्यादा काली कमाई, ताकत, नशा और गुरूर बर्बाद कर देता है। यह चारों चीजें महिला आईएएस पूजा सिंघल के गहने थे। वहम और अहम उनके साथ-साथ चलता था। सबसे बेहतर खरीदार माने जाने वाली आईएएस पूजा आज शाम एक जज के सामने नतमस्‍तक थी। ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिये जाने के बाद उन्‍हें एक जज के सामने हाजिर किया गया। ईडी ने गिरफ्तारी के बाद 7 दिनों की रिमांड पर लेने की अर्जी दी। कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड को मंजूर किया। इधर, मैडम को सस्पेंड कर दिया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मैडम जब खूंटी की डीसी थी, तब 18.06 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। यह घोटाला मनरेगा योजना से जुड़ा था। उनके खाते में जमा आय से अधिक 1.43 करोड़ रुपए के बारे में पूछा गया।

दौलत ही नहीं दिल की धनी पूजा के दूसरे पति अभिषेक झा को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक के ताल्‍लुकात डोरंडा के गोल्‍ड जिम में जाने वाले कई बड़े-छोटे हस्तियों के साथ है। रूतबा बदलते ही अभिषेक भी हर किसी को अपनी ताकत का अहसास कराते रहता था। अभिषेक के सबसे करीबी एक दोस्‍त ने बताया कि ऑस्‍ट्रेलिया में पढ़ने-लिखने वाले स्‍मार्ट अभिषेक की जिंदगी में पूजा के कदम पड़ते ही उसकी जिंदगी बदल गई। बिल्‍कुल खाली हाथ रांची आया अभिषेक आज की तारीख में करोड़पति है। वह पल्‍स हॉस्‍पीटल का एमडी भी है। वह पार्टी-साटी में खुलकर खर्चा करता था। उसकी एक पुकार पर एक से बढ़कर एक हस्‍ती जाम से जाम टकराने पहुंच जाते थे। मैडम पूजा को भी पार्टी-साटी खूब पसंद थी। गेट टू गेदर के बहाने साल में इस तरह की कई पाटियां दी जाती थी।

हर सरकार की चहेती अफसर रही पूजा मैडम के किस्‍से अनेक हैं। पर उन्‍हें क्‍लीन चिट देने वालों की भी कमी नहीं है। खुद पूजा मैडम अपने करीबी से बताया करती थी कि राजभवन से 11 हस्तियों के नाम पीएमओ तक पहुंच गये हैं। इनमें 3 आईपीएस अधिकारी भी हैं। किन्‍हीं का कुछ नहीं बिगड़ा। इन 11 अफसरों द्वारा अर्जित किये गये काले धन की जांच की गई तो सब के सब उनसे भी “बड़का” निकलेंगे। ईडी की रेड से एक दिन पहले उनके एक करीबी ने अलर्ट भी किया था। तब मैडम ने यह बातें अपने एक करीबी से कही थी। मैडम को यह यकीन नहीं था कि ईडी के पंजे उन्‍हें दबोच लेगी। कल तक मैडम के साथ तस्‍वीर खींचाने में खुद की शान समझने वाले लोग भी अब स्‍टेटस लगाना छोड़ दिये हैं। सबका एक साथ छोड़ जाना मैडम को खूब खल रहा है।

मैडम की हालत अब ऐसी हो गई कि बुधवार को बिल्‍कुल अकेली ईडी दफ्तर तक गई। आज पति अभिषेक झा भी साथ नहीं थे। दोनों पति-पत्‍नी से ईडी ने घंटों अलग-अलग पूछताछ की है। पूछताछ में मैडम और उनके पति ने कुछ ऐसी जानकारी ईडी को दी है, जो काफी चौंकाने वाली है। संभावना है कि बहुत जल्‍द कुछ ऐसे सफेद पोश चेहरे बेनकाब होंगे, जो छुपे रूस्‍तम हैं। मैडम के बयान पर आज कोलकाता के एक बड़े व्यवसायी अभिजीत सेन के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अब‍तक सेन के 4 ठिकानों पर रेड हो चुकी है। ईडी के अधिकारी कारोबारी अभिजीत सेन के दफ्तर और घर समेत चार जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। जोधपुर पार्क में हाउस नंबर 133, जोधपुर पार्क में हाउस नंबर 362, साउथ सिटी हाउसिंग के टावर नंबर 2 में फ्लैट नंबर 34जी और जोधपुर पार्क में हाउस नंबर 17 के दफ्तरों की तलाशी ली जा रही थी। सूत्रों के अनुसार झारखंड में एक बहुत बड़े होटल और बार खोलने का प्रस्‍ताव लेकर एक शख्‍स कुछ दिन पहले ही मैडम से मिला था। इस शख्‍स को पूरी तरह से पता है कि मैडम ने कहां-कहां से कितने करोड़ रुपये की काली कमाई की है। कल तक चहकती मैडम का चेहरा गुजरे 5 दिन में ही मुरझा सा गया है।

इसे भी पढ़ें : गरीब-गुरबों की हाय पर खड़ा है पल्‍स हॉस्‍‍पीटल… नौकरी छोड़ने का मन बना रही है पूजा मैडम !

इसे भी पढ़ें : हवाई फायरिंग कर बचा ली जान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :अद्भुत : CYCLONE असानी में बहकर आया सोने का रथ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : रांची का लाल, रूस में दिखायेगा कमाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : मां-बाप के सामने बीच सड़क पर मर गया जवान लड़का, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...