Ranchi (Pawan Thakur) : पूजा मैडम की रिमांड की अवधी पांच दिनों के लिए फिर बढ़ा दी गई है। वहीं उनके सीए सुमन को जेल भेज दिया गया। पति अभिषेक झा को शहर छोड़कर जाने से मना किया गया है। कई बिंदू पर अभिषेक झा से ईडी रह-रह कर पूछताछ और जानकारी ले रही है। अब तक के अनुसंधान में ईडी ने कई साक्ष्य और सबूत जुटा लिये हैं। काली कमाई से अकूत संपत्ति हासिल करने वाली पूजा मैडम की जीवन कुंडली खंगालने में ईडी जुटी हुई है। पूछताछ में मैडम ने भी कई अहम जानकारी ईडी को दे दी है। मैडम और उनके पति के बैंक अकाउंट को सीज कर लिया गया है। ताकि खाते से कोई लेनदेन न हो सके।
पूजा मैडम की रिमांड की अवधी बढ़ जाने से एक पावरफुल IAS की धड़कनें तेज हो गई है। रसूखदाक और मालदार इस IAS का नाम भी गवर्नर हाउस से पीएमओ तक गया है। इस IAS पर भी हजारों करोड़ रुपये गोलमाल करने का इल्जाम लगा है। घोटाले से संबंधित दस्तावेज बाहर आने शुरू हो गये हैं।
आज जैसे ही इस IAS अफसर ने यह सुना कि पूजा मैडम की पांच दिनों की अवधी बढ़ा दी गई है… वह अंडरग्राउंड हो गये। इस अफसर ने अपने पूरे परिवार को दुबई टूर पर भेज दिया है। कभी दरबार सजाने वाले इस IAS अफसर का घर और आंगन बिल्कुल सूना-सूना है। इस अफसर पर अनेक किस्से हैं। इनकी रसूख और वजूद के आगे हर कोई नतमस्तक रहता था। आज बिल्कुल अकेले पड़ गये हैं। इनके विभाग में भी मंत्री-नेता से लेकर चाहने वालों का आना जाना बंद हो गया है। इस अफसर का करीबी संबंध होने का धौंस दिखा कर कई ‘चिंदी चोर’ आज की तारीख में आलिशान इमारत के मालिक हो चुके हैं। सम्भावना है कि बहुत जल्द ईडी इस IAS अफसर को भी शिकंजे में लेगी।
इसे भी पढ़ें : राधे बाबू के आंगन में खड़ी Fortuner और Mercedes बता गई काली कमाई की गाथा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हर कांटे को बड़े आसानी से निकाल फेंकती थी पूजा मैडम… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कुर्सी डोला देने का नाम था पूजा मैडम… देखें
इसे भी पढ़ें : पूजा मैडम के साथ-साथ चलते थे वहम और अहम, अब रिमांड पर… देखें वीडियो















