Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 10 मई को राजधानी रांची आयेंगे। यहां ईस्टर्न जोनल काउंसिल (पूर्वी क्षेत्र परिषद) की 27वीं बैठक होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। उनके साथ बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के CM, मुख्य सचिव और तमाम आला अफसर भी हिस्सा लेंगे। बैठक को लेकर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। गुरुवार को रांची पुलिस कप्तान ने तमाम अफसरों की हाई-लेवल मीटिंग ली, जिसमें सुरक्षा इंतजामों की एक-एक परत पर चर्चा हुई। रूट मैप, वीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर ठहरने की जगह तक हर पहलू को लेकर रणनीति तैयार है। ये बैठक चार राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ाने के लिये होती है। इस बार सीमा विवाद, अंतरराज्यीय परिवहन, सामाजिक-आर्थिक योजनाओं और विकास परियोजनाओं की समीक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी। झारखंड इस बैठक का मेजबान है और यहीं से पूर्वी भारत के साझा विकास का रोडमैप तय होगा।
इसे भी पढ़ें : वोटिंग प्रोसेस में तीन बड़े बदलाव… जानें
इसे भी पढ़ें : आज से ये 6 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर डालेंगे कितना असर… जानें
इसे भी पढ़ें : अक्षय तृतीया पर चमका सोने का बाजार, 20 टन बिका…
इसे भी पढ़ें : शादी से एक रात पहले, प्रेम की बगावत…
इसे भी पढ़ें : “छोटे सरकार” को मिली एक रात की आजादी
इसे भी पढ़ें : रांची से कोलंबो तक, लोकतंत्र की एक नई उड़ान
इसे भी पढ़ें : विदेश से लौटते ही क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें
इसे भी पढ़ें : NSAB का पुनर्गठन, पूर्व RAW प्रमुख बने अध्यक्ष
इसे भी पढ़ें : एक्शन में पुलिस, 21 को भेजा जेल… जानें वजह





