Ranchi : विदेश से आज लौटे CM हेमंत सोरेन की आंखें नम थी। रांची एयरपोर्ट पर उतरते ही जब पत्रकारों ने CM हेमंत सोरेन से पहलगाम की घटना पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उनके चेहरे पर दर्द की लकीरें साफ थीं। बोले,”जितनी निंदा की जाये, कम है। पर अफसोस, सूचना तंत्र का घोर अभाव सामने आया।” CM बीते 19 अप्रैल से स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर गये थे। उनके साथ मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और अन्य 11 सदस्य थे। दौरा विकास के नाम पर था, पर वापसी दुख की छांव में हुई। स्पेन की गलियों और स्वीडन की नदियों के बीच, झारखंड के लिये एक नई सुबह की उम्मीद जगी। निवेशकों से हुई बातचीत से संकेत साफ हैं, खनिज, ग्रीन टेक्नोलॉजी और ई-मोबिलिटी सेक्टर में झारखंड जल्द सुर्खियों में होगा। 19-22 जून को स्वीडन के गोथेनबर्ग में होने वाले इ-मोबिलिटी सम्मेलन (EVS-38) में हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। यह वही मंच है जहां दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन इनोवेशन सामने आते हैं। CM हेमंत सोरेन ने हाल ही में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी, जिसने IPL में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुये 35 गेंदों में सेंचुरी ठोंक दी। याद रहे—क्रिस गेल का रिकॉर्ड सिर्फ 30 बॉल का था।
इसे भी पढ़ें :52 साल का इश्क, 20 साल की जान और कुएं में दफन मोहब्बत…
इसे भी पढ़ें :पुलिस कस्टडी से गुंडा लाल बादशाह आजाद…
इसे भी पढ़ें :सीमा बंद, ड्राय फ्रूट्स की तिजारत पर ग्रहण
इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट के तीन अहम फैसले, इनकी हुई मौज… जानें











