spot_img
spot_img
spot_img

रांची से कोलंबो तक, लोकतंत्र की एक नई उड़ान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार अब अपने अनुभवों की गूंज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो तक पहुंचायेंगे। मौका है कॉमनवेल्थ देशों के चुनाव प्रबंधन पर होने वाले विशेष सम्मेलन का। पहली बार झारखंड से कोई अधिकारी इस अंतरराष्ट्रीय मंच का हिस्सा बनेगा। यह गर्व की बात है कि भारत चुनाव आयोग ने पूरे देश से केवल तीन विशेषज्ञ चुने हैं, दिल्ली के सीईओ, मदुरै के उपायुक्त और झारखंड के के. रवि कुमार। झारखंड अब सिर्फ जंगल, कोयला और खनिजों से नहीं, लोकतांत्रिक दक्षता से भी पहचाना जायेगा। 6 से 9 मई तक श्रीलंका में लोकतंत्र की पाठशाला लगेगी। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की साझेदारी से कोलंबो में यह प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित हो रही है।
20 प्रतिनिधि, 56 देशों के लोकतंत्र की आवाज और भारत की तरफ से रांची की नब्ज। मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त कर चुके के. रवि कुमार ने झारखंड में चुनावी जागरूकता की वो लहर चलाई थी, जिसने मतदान को एक उत्सव बना दिया। रवि कुमार 4 मई को रवाना होंगे और 11 मई को लौटेंगे। के रवि कुमार “यह केवल अनुभव साझा करने की बैठक नहीं, बल्कि सीखने का अवसर है। मैं कोशिश करूंगा कि झारखंड की प्रयोगशीलता और प्रतिबद्धता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर ढंग से रख सकूं।”

इसे भी पढ़ें :जवान युवक की ह’त्या, सड़क पर झलका गुस्सा

इसे भी पढ़ें :पुलिस कस्टडी से गुंडा लाल बादशाह आजाद…

इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : होटल में लगी भयानक आ’ग, 14 की मौ’त

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग की जनता ने किया DC को सलाम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...