Garhwa : गढ़वा में वर्षों से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। SP दीपक पांडेय के निर्देश पर सभी थानों को पुराने वारंटियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। इसी अभियान के तहत बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र के सात थानों की संयुक्त कार्रवाई में 21 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इनमें 10–12 साल से फरार आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह ने बताया कि 66 अन्य वारंटियों के वारंट का निष्पादन भी किया गया है। गिरफ्तारियों में बंशीधर नगर से 8, रमना से 5, हरिहरपुर ओपी से 3 और अन्य थानों से वारंटी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें :52 साल का इश्क, 20 साल की जान और कुएं में दफन मोहब्बत…
इसे भी पढ़ें :पुलिस कस्टडी से गुंडा लाल बादशाह आजाद…
इसे भी पढ़ें :सीमा बंद, ड्राय फ्रूट्स की तिजारत पर ग्रहण
इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट के तीन अहम फैसले, इनकी हुई मौज… जानें





