Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा सा भुताही गांव में जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस को देखते ही 55 साल की एक महिला सरसतिया देवी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं, फिर देर रात उनकी मौत हो गई। खबर है कि सतगावां थाना की पुलिस टीम शनिवार दोपहर भुताही गांव पहुंची थी। मामला जमीन विवाद से जुड़ा था, जिसमें ब्रह्मदेव राजवंशी और राजेंद्र रविदास के बीच पिछले तीन महीनों से तनाव चल रहा था। पुलिस जब घर पर पूछताछ कर रही थी, तभी ब्रह्मदेव राजवंशी की पत्नी सरसतिया देवी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घबरा गये, महिलाएं रोने लगीं और गांव में खबर आग की तरह फैल गई।
“इलाज करा लो…” कहकर लौट गई पुलिस?
मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत बिगड़ने के बावजूद पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। परिवार का कहना है कि पुलिस ने सिर्फ इतना कहा, “पहले इलाज करा लीजिये, जांच बाद में कर लेंगे,”‘ और फिर टीम वहां से लौट गई। देर रात सरसतिया देवी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पूरे गांव में गुस्सा फैल गया।
गांव में फूटा आक्रोश
भुताही गांव के कुछ लोगों ने इल्जाम लगाते हुये मीडिया को बताया कि प्रशासन और पुलिस इस मामले में एकतरफा रवैया अपना रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक जिस जमीन पर ब्रह्मदेव राजवंशी का घर बना है, उस पर राजेंद्र रविदास दावा कर रहा था। लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों को सरकार की ओर से अलग-अलग जगह का पर्चा मिला हुआ है, फिर भी विवाद बढ़ता गया।
“घर तोड़कर कब्जा करना चाहता था दूसरा पक्ष”
ग्रामीणों का दावा है कि राजेंद्र रविदास कथित तौर पर घर खाली करवाकर जमीन पर कब्जा करना चाहता था। मामला पहले से अंचल कार्यालय में लंबित था, लेकिन फिर दोबारा थाना में आवेदन दिये जाने के बाद पुलिस जांच के लिये पहुंची थी।
पुलिस ने आरोपों को बताया गलत
वहीं सतगावां पुलिस ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। गश्ती दल के पदाधिकारी का कहना है कि टीम सिर्फ जमीन के दस्तावेज देखने गई थी। पुलिस के मुताबिक महिला अचानक अस्वस्थ हुईं, जिसके बाद परिजनों को पहले इलाज कराने की सलाह दी गई और मानवीय आधार पर टीम वहां से लौट आई।
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…
इसे भी पढ़ें : स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…
इसे भी पढ़ें : योगी मंत्रिमंडल के 8 नये मंत्रियों में विभागों का बंटवारा… देखें पूरी लिस्ट






