Deepika Padukone होंगी पॉटरी बार्न की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल-फर्स्ट, डिज़ाइन-आधारित और सस्टेनेबल होम रिटेलर ‘पॉटरी बार्न’ ने प्रतिष्ठित इंटरनेशनल सेलिब्रिटी Deepika Padukone को ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर साइन किया है। ब्रांड एम्बेसडर होने के साथ दीपिका, पॉटरी बार्न के साथ मिलकर एक कलेक्शन लाने की तैयारी में भी हैं। पॉटरी बार्न, विलियम्स-सोनोमा, इंक. का एक पोर्टफोलियो ब्रांड है और इसी सितंबर में कंपनी ने रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप में पहला स्टोर दिल्ली में खोला था।

दीपिका पादुकोण अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में पॉटरी बार्न की इन-हाउस डिज़ाइन टीम के साथ मिलकर एक नए कलेक्शन पर काम करेंगी जिसे 2023 में लॉन्च किया जाएगा। दीपिका पादुकोण ने इस साझेदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “इंटीरियर डिजाइनिंग को लेकर मेरा जुनून किसी से छिपा नहीं है। यही वजह है कि मैं ग्लोबल होम फर्निशिंग लीडर पॉटरी बार्न के साथ जुड़ कर रोमांचित महसूस कर रही हूं और उनके साथ मिलकर कुछ शानदार काम करने को तैयार हूं।”

पॉटरी बार्न चीफ डिजाइन ऑफिसर मोनिका भार्गव ने कहा, “हम वैश्विक आइकन दीपिका पादुकोण के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित हैं। 2023 में हम नए कलेक्शन लॉन्च करेंगे और ग्राहक दीपिका की सिग्नेचर स्टाइल के साथ पॉटरी बार्न के प्रतिष्ठित डिजाइनों से अपने घरों को सजा सकेंगे।“

दुनिया भर में पॉटरी बार्न को होम फर्निशिंग इंडस्ट्री क्षेत्र में अपनी सेवा और गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए जाना जाता है। ऐसे उत्पाद जो लंबे समय तक चलते हैं और वनों को भी नुकसान नहीं पहुंचाते। पॉटरी बार्न की उत्पाद श्रृंखला में फर्नीचर, बिस्तर, स्नान, कालीन, पर्दे, टेबलटॉप, लाइटिंग और सजावटी सामान शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सीएम की चेतावनी : बहन-बेटी को छेड़ा, तो पुलिस चौराहे पर करेगी ढेर

इसे भी पढ़ें : जो भी उनकी दावत में गये, वो बर्बाद हो गये || Archana Nag || Honey Trap

इसे भी पढ़ें : देवघर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

इसे भी पढ़ें : पहले पति के हाथ-पैर बांधे, फिर केरोसिन उड़ेल मार दी माचिस… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें

इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

Kohramlive : पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर...

राजपाल यादव की शॉर्ट फिल्म ‘उबाल’ इस रोज होगी रिलीज…

Kohramlive : अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों लगातार नये...

Karisma Kapoor के बच्चों को बड़ी राहत, संजय कपूर के बैंक अकाउंट फ्रीज…

करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) के बच्चों समायरा कपूर एवं कियान राज कपूर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सौतेली मां प्रिया कपूर को संपत्ति बेचने, ट्रांसफर करने या गिरवी रखने से रोक दिया गया है।

 दिग्गज एक्टर का निधन…

फिल्मी दुनिया में हर किरदार में घुल जाने वाले दिग्गज एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सोमवार को निधन हो गया। 80 साल के भरत कपूर उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण आखिरी सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने मीडिया को