हनी सिंह का बड़ा खुलासा : वो बोले थे ‘नशा तुम्हें बर्बाद कर देगा’

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कभी अपने गानों और रैप से युवाओं के दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर और रैपर Yo Yo Honey Singh(हनी सिंह) ने अब अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चमक-दमक, शोहरत और सफलता के पीछे छिपे दर्द को बयां करते हुये हनी सिंह ने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब वह नशे और मानसिक परेशानियों में पूरी तरह घिर चुके थे। लेकिन उस दौर में बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारों ने उन्हें समय रहते संभालने की कोशिश की थी।

“ये तुम्हें खत्म कर देगा” 

एक पॉडकास्ट बातचीत में Yo Yo Honey Singh ने बताया कि सुपरस्टार शाहरूख खान अक्सर उन्हें नशे से दूर रहने की सलाह देते थे। हनी सिंह के मुताबिक, शाहरुख उनसे बार-बार कहते थे, “ये तुम्हें खत्म कर देगा, बर्बाद कर देगा।” उन्होंने बताया कि उस समय वह सफलता के शिखर पर थे, लेकिन अंदर ही अंदर जिंदगी बिखर रही थी। हनी सिंह ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार भी उन्हें कई बार अपनी लाइफस्टाइल सुधारने और गलत आदतों से दूरी बनाने की सलाह देते थे। उनके अनुसार, इंडस्ट्री के बड़े सितारे हमेशा अनुशासन और सादगी से जीवन जीते हैं, जबकि वह खुद उस समय गलत फैसलों में उलझते चले गये।

“मेरे पतन का जिम्मेदार मैं खुद था”

Yo Yo Honey Singh ने साफ कहा कि वह अपने करियर के खराब दौर के लिये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को जिम्मेदार नहीं मानते। उन्होंने कहा कि कम उम्र में बड़ी सफलता मिलने के बाद वह खुद को संभाल नहीं पाये। उनकी अपनी सोच और फैसले ही उनके डाउनफॉल की सबसे बड़ी वजह बने। हनी सिंह ने बताया कि उन्हें करियर के शुरुआती दौर में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरूख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला। उनके मुताबिक, इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद ये कलाकार बेहद सरल, अनुशासित और संतुलित जीवन जीते हैं।

बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे से जूझते रहे हनी सिंह

इससे पहले भी Yo Yo Honey Singh खुलासा कर चुके हैं कि वह लंबे समय तक बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे की गंभीर समस्या से जूझते रहे। इसी वजह से उन्हें कुछ समय के लिये संगीत और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनानी पड़ी थी। हालांकि अब वह धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर ला रहे हैं। लंबे ब्रेक के बाद Yo Yo Honey Singh एक बार फिर अपने गानों और लाइव शोज के जरिये फैंस के बीच वापसी कर चुके हैं। उनके नये गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी उनकी चर्चा लगातार बनी हुई है। हालिया इंटरव्यू के बाद एक बार फिर हनी सिंह की जिंदगी का संघर्ष लोगों के सामने आया है, जहां शोहरत थी, पैसा था, स्टारडम था, लेकिन भीतर एक लड़ाई भी चल रही थी।

इसे भी पढ़ें : महिलायें बोलीं जेल जाने को तैयार पर तोड़ेंगे जरूर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘दा नांग’ में लहराया तिरंगा, PM मोदी ने की जमकर तारीफ…

इसे भी पढ़ें : प्रज्ञा केंद्र संचालकों का ऐलान, 1 जून से डिजिटल हड़ताल…

इसे भी पढ़ें : जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी ने मा’र डाला… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : आखिर कैसे चलेगा रांची का ये थाना…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जवान बेटे ने कर ली खु’दकु’शी, दवा कंपनी पर लगा गंभीर इल्जाम…

Dhanbad : धनबाद के हीरापुर से एक ऐसी दर्दनाक...

महिलायें बोलीं जेल जाने को तैयार पर तोड़ेंगे जरूर… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के...

‘दा नांग’ में लहराया तिरंगा, PM मोदी ने की जमकर तारीफ…

Kohramlive : भारत के युवा पहलवानों ने वियतनाम की...

प्रज्ञा केंद्र संचालकों का ऐलान, 1 जून से डिजिटल हड़ताल…

Dhanbad : झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र...

जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी ने मा’र डाला… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर और साहिबगंज की सीमा से जुड़े...