Chatra : पति को जिंदा जलाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीवी रुंति देवी पर इल्जाम है कि उसने अपने पति को जिंदा जला डाला। उसके पति का नाम विनोद भारती है। वह चतरा के सदर थाना इलाके का रहने वाला है। बेतरह झुलसे विनोद का इल्जाम है कि उसकी बीवी ने पहले उसके हाथ-पैर को बांध दिया। इसके बाद उसे एक कपड़े से ढक कर उसपर केरोसिन तेल छिड़क माचिस मार दी। आग लगते ही जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी चीख चित्कार सुन आस-पास के लोग वहां पहुंच गये। लेकिन तबतक विनोद बुरी तरह से झुलस चुका था।
लोगों ने उसे जैसे-तैसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हजारीबाग मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वारदात बीती रात को अंजाम दिया गया। इधर, वारदात की फैली खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। संदेही गुनहगार रुंति देवी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पति पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। वहीं, रुंति देवी ने पहले भी पति विनोद को जहर देकर मारने की कोशिश की थी। उस वक्त वह नाकाम रही थी।
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान : 16 दिसंबर तक प्राइवेट हो सकता है यह सरकारी बैंक! जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें :बेटी की शादी में पैसों की कमी हो तो नो प्रॉब्लम, बस करना होगा यह काम
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : आधार कार्ड वालों को भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना, अगर…
इसे भी पढ़ें :पैसों की जगह निकलेंगे सोने के सिक्के! खुला देश का पहला Gold ATM
इसे भी पढ़ें :RBI ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे भरें स्कूल फीस, किराया और बिल…जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ATM से पैसा निकालने का नियम बदला
इसे भी पढ़ें :500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने दी बड़ी खबर, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :किसानों के लिए बड़ी खबर! इस साल इतने लाख करोड़ रहेगी खाद सब्सिडी






