spot_img
spot_img

 दिग्गज एक्टर का निधन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Mumbai : फिल्मी दुनिया में हर किरदार में घुल जाने वाले दिग्गज एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सोमवार को निधन हो गया। 80 साल के भरत कपूर ने उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण आखिरी सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने मीडिया को बताया कि पिछले तीन दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, घर पर ही थे। अंतिम संस्कार में राकेश बेदी, रमेश कुमार, कुलदीप सिंह एवं IPTA थिएटर ग्रुप के सदस्य शामिल हुये। आगामी 30 अप्रैल को उनके निवास में प्रार्थना सभा होगी। 1970 के दशक से शुरू हुये करियर में भरत कपूर ने हर तरह के रोल निभाये, बिना छवि की परवाह किये उन्हें खास पहचान मिली। विलेन और सपोर्टिंग किरदारों से उनकी झोली में कई यादगार फिल्में रहीं। नूरी, राम बलराम, लव स्टोरी, बाजार, गुलामी, आखिरी रास्ता, सत्यमेव जयते, स्वर्ग, खुदा गवाह, रंग, बरसात, साजन चले ससुराल जैसे फिल्में यादगार रही। वहीं, टीवी की दुनिया में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। चंद्रकांता, ‘तारा’, ‘अमानत’, ‘सांस’ जैसे कई लोकप्रिय शो रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...