spot_img
spot_img

पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार के मुताबिक, इंदर कौर का करीब छह दिन पहले गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया गया था। तभी से परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ था।

जबरन शादी का बना रहा था दबाव

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मोगा निवासी एक युवक इंदर पर शादी का दबाव बना रहा था। इंदर के इनकार करने के बाद उसने अपहरण कर हत्या कर दी। परिवार का दावा है कि आरोपी पहले से हत्या की साजिश बनाकर कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब पहुंचा था। वारदात के बाद वह फिर नेपाल के रास्ते कनाडा फरार हो गया।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बाद में इंदर को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद उसने रिश्ता खत्म कर दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इंदर कौर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं, जबकि एक भाई लुधियाना में रहता है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

इसे भी पढ़ें : धनबाद जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू…

इसे भी पढ़ें : रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…

इसे भी पढ़ें : एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

इसे भी पढ़ें : एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

इसे भी पढ़ें : CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...