UP : यूपी के कानपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां VSSD कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि पहले ऐसे शरारती तत्व रहते थे जो एक चौराहे पर किसी बहन-बेटी को छेड़ता थे और दूसरे चौराहे पर डकैती डालते थे, वो आज ऐसा नहीं कर पाएंगे। यदि करेंगे तो अगले चौराहे पर पुलिस ढेर कर देगी। आज चौराहे कैमरे से लैस हैं। उन्हें दूसरे चौराहे पर पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया जाएगा।
388 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। उन्होंने यहां 388 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। सीएम योगी ने कहा, ‘कानपुर की धरा को नमन करते हुए करीब 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ, नागरिकों को बधाई और अभिनंदन। कानपुर को मैनचेस्टर माना जाता था, लेकिन अव्यवस्था और दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया था। पीएम मोदी के अभियान को हमने कानपुर में आगे बढ़ाने का काम किया, गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने का काम किया।
औद्योगिक विकास वापस देने का होगा काम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, ‘कानपुर मेट्रो को मोदी जी ने पिछले साल शुरू किया। जल्द आगे काम बढ़ाते हुए बेहतरीन सेवा देने का काम करेंगे। औद्योगिक विकास की पहचान वापस देने का काम कर रहे हैं। डिफेंस कॉरिडोर के लिए कानपुर बड़ा अहम हिस्सा है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का केंद्र कानपुर फिर से बनेगा। 5 दिसंबर को सप्लीमेंट बजट की व्यवस्था की है, कानपुर झांसी के बीच लैंड बैंक बनाने का काम कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के चलते ही कोविद प्रबंधन का काम बेहतर तरीके से हम कर पाए।’
हर चौराहे पर सीसीटीवी
सीएम ने कहा कि आपराधिक तत्व अब दुसाहस नहीं कर पा रहा, सीसीटीवी हर चौराहे पर लग गए हैं। सुरक्षा पर सेंध नहीं लगा पाएगा। 78 हजार लोगों को कानपुर में मुफ्त ब्याज लोन दिया गया है। ये सभी विकास कार्य तेज इसलिए हो रहे हैं क्योंकि ट्रिपल इंजन सरकार है। प्रबुद्ध जनों से अपील है कि लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट देश दुनिया हमारे यहां इंवेस्ट करने को तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान : 16 दिसंबर तक प्राइवेट हो सकता है यह सरकारी बैंक! जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें :बेटी की शादी में पैसों की कमी हो तो नो प्रॉब्लम, बस करना होगा यह काम
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : आधार कार्ड वालों को भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना, अगर…
इसे भी पढ़ें :पैसों की जगह निकलेंगे सोने के सिक्के! खुला देश का पहला Gold ATM
इसे भी पढ़ें :RBI ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे भरें स्कूल फीस, किराया और बिल…जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ATM से पैसा निकालने का नियम बदला












