Deoghar : अब एयर एशिया भी देवघर से अपनी विमान सेवा चालू कर सकती है। देवघर एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरु के लिए जल्द ही एयर एशिया हवाई सेवा शुरू कर सकती है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एयर एशिया प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद डीजीसीए को देवघर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डीजीसीए को मुंबई और बेंगलुरु की उड़ान के लिए स्लॉट आवंटन का प्रस्ताव भेजा है। एयर एशिया देवघर एयरपोर्ट से इन दोनों शहरों के लिए सुबह के वक्त विमान सेवा शुरू करने की इच्छा जताई है।
इंडिगो का प्रस्ताव भी है पाइपलाइन में
शुरुआत में इंडिगो ने भी देवघर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा शुरू करने की इच्छा जताई थी। इंडिगो का यह प्रस्ताव अभी भी पाइपलाइन में है। इधर, एयर एशिया ने देवघर एयरपोर्ट कॉमर्शियल टर्न ओवर बेहतर देखते हुए मुंबई और बेंगलुरु के स्लॉट के लिए फाइल बढ़ा दी है।
रडार लगाने का टेक्निकल वर्क
इन दिनों देवघर एयरपोर्ट में रडार लगाने का टेक्निकल वर्क प्रगति पर है। रडार का काम पूरा होने के बाद देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की भी सुविधा हो जाएगी। इसके बाद देवघर एयरपोर्ट से नाइट में भी फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी।
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान : 16 दिसंबर तक प्राइवेट हो सकता है यह सरकारी बैंक! जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें :बेटी की शादी में पैसों की कमी हो तो नो प्रॉब्लम, बस करना होगा यह काम
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : आधार कार्ड वालों को भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना, अगर…
इसे भी पढ़ें :पैसों की जगह निकलेंगे सोने के सिक्के! खुला देश का पहला Gold ATM
इसे भी पढ़ें :RBI ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे भरें स्कूल फीस, किराया और बिल…जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ATM से पैसा निकालने का नियम बदला














