Kohramlive : अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों लगातार नये और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के बाद अब वह शॉर्ट फिल्म ‘उबाल-एक बुझी हुई प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनका अलग और रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा। राजपाल यादव ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का वीडियो साझा किया।
रिलीज से जुड़ी अहम बातें
- शॉर्ट फिल्म ‘उबाल’ 13 मई को रिलीज होगी।
- दर्शक इसे पिंक बॉम्बे यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे।
- फिल्म में राजपाल यादव जिंदगी का गहरा संदेश देते नजर आयेंगे।
- फिल्म के वीडियो में एक जोड़े की जिंदगी की झलक दिखाई गई है।
वीडियो की खास बातें
- रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती बोरियत को दिखाया गया है।
- रिश्तों में पैदा होने वाले खालीपन को दर्शाया गया है।
- वीडियो की पंचलाइन ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
- वीडियो में यह लाइन सुनाई दी, “अगर तुम्हारी जिंदगी नरक है, तो उस नरक के ड्राइवर भी हम हैं और कंडक्टर भी।”
रोमांटिक अंदाज में नजर आये राजपाल यादव
- कॉमेडी के लिये मशहूर राजपाल यादव इस फिल्म में अलग भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
- इंस्टाग्राम पोस्ट में राजपाल ने लिखा कि “जीते जीते जब जिंदगी, जिंदगी में कहीं खो जाती है। तब मन में कहीं कुछ उबल सा जाता है। यह शॉर्ट फिल्म हमारे आपके जीवन का वही ‘उबाल’ है।”
फिल्म में तृष्णा मुखर्जी भी आयेंगी नजर
- फिल्म में राजपाल यादव के साथ अभिनेत्री तृष्णा मुखर्जी दिखाई देंगी।
- फिल्म के निर्देशक दर्शन प्रकाश हैं।
इसे भी पढ़ें : मेधा दूध भी हुआ महंगा… जानें कितना
इसे भी पढ़ें : रांची में बदले गये कई थानेदार, देखें लिस्ट…
इसे भी पढ़ें : ITR फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी की नई यूटिलिटीज
इसे भी पढ़ें : झारखंड में दो रोज जबरदस्त आंधी-तूफान का अलर्ट… जानें कब
इसे भी पढ़ें : घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को मा’र दी गो’ली…







