spot_img
spot_img

बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कहते हैं हुस्नवाली से दामन बचाया करो, यह शोर हर दिलजलों का है। ऐसी ही एक हुस्नवाली की गाथा के शोर ने पूरे ओडिशा को हिला कर रख दिया है। इस हुस्न परी का नाम अर्चना नाग चांद है। जिस किसी के मुकद्दर में यह चांद गया उसका जिगर अब भी जल रहा। अर्चना (Archana Nag) एक ऐसा नाम जिसकी दावत पर जो कोई उसके घर आया वह काम से गया। रातों-रात करोड़पति होने की चाह में अर्चना हनीट्रैप, ब्लेकमेलिंग और उगाही का नया रिकॉर्ड बना गयी। उसने किसी को नहीं छोड़ा। चाहे वो मंत्री हो, MLA हो, नौकरशाह हो या फिर अन्य नामी गिरामी लोग। हर किसी को उसने लूटा।

बिस्तर तक ले जाने की कला में माहिर है अर्चना

दावत पर बुला कर बिस्तर तक ले जाने की कला में माहिर अर्चना (Archana Nag) का पूरा साथ उसके जीवन-साथी जगबंधु ने दिया। कभी रोटी पर नमक तेल को तरसने वाले इस कपल के पास आज बेशुमार धन दौलत और शौहरत है। ठाठ-बाट ऐसी की कोई भी गच्चा खा जाए। पति खुद को नेता तो पत्नी अर्चना खुद को एडवोकेट बताती फिरती रहती थी। उसने एक नामी फिल्म मेकर को हनीट्रैप में लेने की कोशिश की। फिल्म मेकर को हनीट्रैप में लेने की खातिर अर्चना ने एक खूबसूरत लड़की का इस्तेमाल किया। लड़की को दावत पर बुलाया। उसे खिलाया-पिलाया। जब इस लड़की को होश आया तो उसने पाया कि उसके बदन पर एक कपड़ा तक नहीं। यह लड़की पूरी तरह से अर्चना के मकड़जाल में जकड़ चुकी थी। इस लड़की का इल्जाम है कि अर्चना ने उसे अपने जाल में वर्ष 2019 में फांसा।

फिल्म मेकर को रिझाने-पटाने का दिया टास्क

अर्चना (Archana Nag) ने उसे टास्क दिया कि फिल्म मेकर को रिझाओ-पटाओ, बाकी का काम मेरा। यह खूबसूरत बला मिले टास्क में लग गयी। फिर अर्चना ने फिल्म मेकर को ब्लैकमेल करना शुरू किया। उसने फिल्म मेकर से कहा कि वह पेशे से वकील है। उसकी एक ऐसी तस्वीर उसके पास है जो उसे कही का नहीं छोड़ेगा। उसने इस तस्वीर की कीमत 3 करोड़ रुपये मांगी। अर्चना के खेल की शिकार खूबसूरत लड़की थाना चली गयी। पूरी कहानी सुन पुलिस के होश उड़ गए। फिल्म मेकर भी पीछे-पीछे कानून की शरण में गये। फिल्म मेकर ने पुलिस को बताया कि “अर्चना नाग चंद ने एक वकील के तौर पर उससे मुलाकात की और उन्हें यह बताया कि उसकी एक क्लाइंट की मेरे साथ कुछ आपत्तिजनक वीडियोज हैं। अगर मैं खुद को इस केस से बचाना चाहता हूं तो मुझे उन्हें 3 करोड़ रुपये देने होंगे, वरना वो मेरे टुकड़े-टुकड़े कर मुझे जान से मरवा देगी।” हनीट्रैप की किंगपिन मानी जाने वाली अर्चना के खुलासे ने कई हस्तियों की नींद उड़ा दी है। ED जांच के दायरे में आ गई अर्चना ने मीडिया से बोली कि उसे गलत तरीके से फंसाया गया है, जब वो अपनी जुबां खोलेगी तो पूरे राज्य में बड़ा बदलाव आ जायेगा। एक मामूली पति-पत्नी की कहानी अब पूरी दुनिया में फेमस हो गई है।

इसे भी पढ़ें : देवघर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

इसे भी पढ़ें : दो छोटे-छोटे बच्चों का बाप, बीच सड़क हो गया राख… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहली बार रांची में सजेगा डूरंड कप का महाकुंभ…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के...

चीखों से कांप उठा ये शहर, एक साथ 14 बच्चे काल के गाल में समा गये…

UP : यूपी के राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में...

कैंची-उस्तरे की दुकान में चल रहा था नशे का खेल…

Ranchi : राजधानी रांची सटे तमाड़ में साधारण-सी दिखने...

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...