घटना को अंजाम देने के बाद शव को घर में किया बंद, बाहर से ताला लगाकर हो गया फरार
CHAIBASA : चाईबासा के मनोहरपुर थाना के पुरनापानी गांव स्थित गाटरमुंडी टोला में बुधवार की रात एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी को पीटकर मार डाला। मामूली विवाद पर पोरेस तिर्की उर्फ ढेलका ने अपनी पत्नी सोमवारी तिर्की (50) को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी गुरुवार सुबह शव को घर में बंद कर दरवाजे पर बाहर से ताला लगा फरार हो गया। सूचना मिलने पर डीएसपी दाउद किड़ो, पुलिस निरीक्षक फागु होरो व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दरवाजे का ताला तोड़ा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बता दें कि पोरेस की यह दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की करीब 19 साल पहले जलने से मौत हो गई थी।
Read more:अच्छे भोजन पर दें ध्यान, मजबूत और चमकदार बनेंगे नाखून
अगले दिन पति ने बेटे को दी जानकारी
जानकारी के अनुसार, दंपती अपने खेत में रोपनी का काम कर घर लौटा था। दोनों में कहा सुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि पोरेस ने पत्नी को इतना पीटा कि उसके प्राण निकल गए। आरोपी ने अगले दिन गुरुवार की सुबह घर से कुछ दूर पर रह रहे अपने बड़े बेटे रोहित तिर्की को मामले की जानकारी दी। उसके बाद घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:कार का शीशा तोड़ ऐसे ले उड़े 2.50 लाख, वारदात CCTV में कैद
Read more:वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:IIT का छात्र बना लूटेरा, देखें वीडियो…
Read more:अल्ताफ को अंतिम गोली किसने और कैसे मारी, देखें…
Read more:रास्ते के धूल को बना लेती थी लड़कियां एक चुटकी सिंदूर…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:Tokyo Olympics :मैच हारीं, दिल जीता…दिलेर की तरह खेलीं भारतीय छोरियां
Read more:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज, इस वजह से हुई थी जज उत्तम आनंद की मौत












