- बिना जांच मरांडी का क्लीन चिट देना गलत : जेएमएम
Ranchi (Neeraj Thakur) : चाहे जो कीमत चुकानी पड़े, जो जितना में बिके खरीद लो.. कुल 11 एमएलए को खरीदा जाना था। कुछ बिकने को तैयार भी हो गए थे। मकसद सिर्फ सीएम हेमंत सोरेन की सरकार को गिराना था। बिकने को तैयार एमएलए को 1-1 करोड़ रुपये बतौर पेशगी देने की बात हुई थी। एमएलए पूरा पैसा एक बार में लेने पर अड़े थे , लेनदेन में ही सारा खेल बिगड़ गया। झारखंड में सरकार गिराने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र के 2 भाजपा विधायकों को दी गई थी। यह सनसनीखेज खुलासा कथित देशद्रोही अभिषेक दुबे ने अपने इकबालिया बयान में पुलिस के सामने किया है। सरकार गिराने की नाकाम कोशिश करने के आरोप में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण महतो को एक दिन पहले रांची सेंट्रल जेल भेजा गया था । रांची पुलिस अभिषेक, अमित और निवारण को रिमांड पर लेगी। इसके लिए संभवतः कल कोर्ट में अर्जी भी देगी।
अभिषेक के सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस की अलग-अलग 4 टीमें बनाई गई है। एक टीम मुंबई, एक दिल्ली, एक सिमडेगा और एक को रांची में लगाया गया है। पुलिस ने अबतक कई तरह के साक्ष्य और सबूत जुटा लिए है। हेमंत सोरेन की सरकार गिराने में शामिल विधायकों की गतिविधियों और भूमिका के पीछे छुपे सारे राज अभिषेक ने उगल दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभिषेक ने किसी विधायक का नाम नहीं लिया। अभिषेक ने खुलासा किया है कि 15 जुलाई को वह अमित, निवारण महतो के साथ दिल्ली गया था ।
दिल्ली एयरपोर्ट में रिसीव करने जय कुमार बेलखेड़े आया था। जय कुमार भाजपा एमएलए चंद्रशेखर राव का भागिना है। झारखंड के तीन विधायक को एक मर्सिडीज कार से दिल्ली के एक आलीशान होटल में ले जाया गया। यह होटल दिल्ली के द्वारिका में है। वहीं बाकी लोग इनोवा गाड़ी से होटल पहुंचे। होटल में ठहरे विधायकों को पहले फोन में कुछ बड़ी हस्तियों से बातें करायी गई। इनमें चंद्रशेखर राव और चरण सिंह भी शामिल थे। कुछ बड़े नेताओं के साथ मीटिंग भी हुई। मनचाहा रकम नहीं मिलने से विधायक नाराज हो गए और 16 जुलाई को 3.55 बजे पुनः रांची आ गए। रांची से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र चले गए। अभिषेक के राज उगलने के बाद रांची पुलिस ने विधायकों के दिल्ली जाने का सबूत हासिल कर लिया है।
15 जुलाई के दिन का सबके मोबाईल फोन का लोकेशन भी पुलिस ने जुटा लिया है। जांच से खुलासा हुआ है कि इंडिगो फ्लाइट के जिस टिकट के pnr नंबर (IGCT2V) से 5 लोग दिल्ली गये थे। इनमें बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित यादव , उनकी पत्नी सरिता देवी, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, बरही के विधायक उमा शंकर अकेला, उनके करीबी हर्षवर्धन शामिल है। वहीं इन विधायकों ने सोशल मीडिया पर दिल्ली जाने की अलग-अलग वजह बताई है । दूसरे pnr नंबर (OMZMRW) के टिकट से अभिषेक दुबे , अमित सिंह, निवारण महतो और गौरव दिल्ली गए थे।
सरकार गिराने के खेल में कुछ पत्रकारों का भी नाम उछला है। वहीं इस खेल में शामिल अन्य 4 लोगों मोहित, जय, आशुतोष, अमित के बारे में भी बहुत सारी जानकारी रांची पुलिस ने भी जुटा ली है। ये चारों होटल ली-लैक में ठहरे थे। होटल ली-लैक का cctv फुटेज भी पुलिस ने निकाल लिया है। वहीं होटल के रूम नंबर 407, 307, 310 और 611 की तलाशी ली। होटल में ठहरे महाराष्ट्र के जयकुमार, अनिल कुमार, मोहित भारतीय और आशुतोष ठक्कर का डीटेल खंगाले जा रहे हैं। जेल भेजे गए अभिषेक दुबे ने इसके अलावे कई और महत्वपूर्ण जानकारी रांची पुलिस को दे दी है। मिली जानकारी पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। अभिषेक दुबे के इकबालिया बयान में कितना दम है, यह जांच की दिशा और दशा तय करेगी।
वहीं कांग्रेस के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भी दावा किया है कि बीते 4-5 माह से हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। सरकार गिराने के लिए मंत्रिपद का ऑफर उन्हें भी मिला था। करोड़ों रुपये से भरा बैग देने का भी ऑफर था। प्रस्ताव लेकर आने वाले को मैंने डांट कर भगा दिया। सिमडेगा के कोलेबिरा सीट से कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी रविवार को दिनभर सोशल मीडिया मे छाए रहे। देखें, सुनें और समझें …











