kohramlive desk : एक नहीं अनेक लड़कियों ने अपने खून से लिखे प्रेम पत्र उनके नाम भेजा करती थी। प्रेम में बावरी कई हसीना ऐसी थी जो उनकी तस्वीर को देख मन ही मन उन्हें अपना पिया मान लिया। दिवानगी ऐसी छाई थी, जिस रास्ते वह गुजरा करते थे, उस राह के धूल को बना लेती थी लड़कियां अपनी मांग की एक चुटकी सिंदूर। जब कभी उनकी चमचमाती सफेद रंग की लग्जरी कार सड़कों पर खड़ी दिखाई पड़ जाती तो कार पर ही तड़ातड़ लगते थे लिपिस्टिक के दाग। चाहने वालों की कमी नहीं थी। तब एक ही कहावत बड़ी मशहूर हो गई, उपर आका और नीचे काका। यह काका कोई और नहीं हर दिल अजीज फिल्मी हीरो राजेश खन्ना थे। आज ही के दिन यानी 18 जुलाई 2012 को मुंबई से मनहूस खबर आई थी अपने हीरो नहीं रहे। उनके बंगले आशीर्वाद में गजब की भीड़ उमड़ी थी।
काका नाम से मशहूर राजेश खन्ना अपने करियर की शुरुआत फिल्म “आखिरी खत” से शुरू की। लगभग 180 फिल्मों में काम किया। यादगार 12 फिल्मों में डबल रोल कर छा गये रूपहले पर्दे पर। एक दफा सुपर स्टार बीमार पड़े, नौबत अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यहां भी उन्हें सुकून नहीं मिला। आसपास के सभी बेड बुक करा लेते थे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर। मौका मिलते ही सुनाने लगते थे उन्हें अपनी फिल्म का स्क्रिप्ट। तय करना मुश्किल हो जाता था काका के लिए। तब उन्होंने उपाय ढूंढा और शुरू किया लाटरी सिस्टम। लाटरी में जिस किसी का नाम निकलता बन जाते थे उसकी फिल्म के हीरो।
फिल्मी जगत में तब यह चर्चा जोरों पर उछली थी कि सुपर स्टार राजेश खन्ना अंजू महेंद्रू पर फिदा थे। पर जीवन संगीनी बनी डिंपल कपाडि़या। दो बेटियां ट्विकल खन्ना और रिंकी खन्ना भी अपनी छाप छोड़ गई पर्दों पर। 1984 में कांग्रेस से जुड़ें और फिर सफर शुरू हुआ अभिनेता, निर्माता और राजनेता तक। 29 दिसंबर 1942 में अमृतसर में जन्मे जतीन खन्ना के पिता लाला हीरानंद हेडमास्टर थे। मां का नाम चन्द्ररानी खन्ना। चुन्नीलाल खन्ना और उनकी पत्नी लीलावती खन्ना ने जतीन को गोद लिया। जतीन खन्ना बाद में बन गये सुपर स्टार राजेश खन्ना। ठुमका लगाने का उनका अंदाज अनोखा था। आईये देखें उनके कुछ यादगार लम्हों को।
Read More : वरमाला के बाद हुआ कुछ ऐसा कि भाभी बन गई दुल्हन
Read More : मेरी Girlfriend से बात करना छोड़ दो, नहीं माना तो मार डाला
Read More : BUS में विस्फोट, 9 चीनी मजदूरों सहित 13 लोगों की मौत
Read More : बालिका वधू की “दादी सा” का निधन















