Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने स्मार्ट मीटर और एनर्जी अकाउंटिंग से जुड़ी योजनाओं में कथित अनियमितता और लापरवाही के इल्जाम में दो बड़े अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निगम मुख्यालय से जारी आदेश के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, राज्य और केंद्र सरकार की सहायता से विश्व बैंक परियोजना तथा आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत 33/11 केवी फीडर, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर और उपभोक्ताओं के लिये स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। वहीं, बिल जनरेशन और एनर्जी अकाउंटिंग सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में भी बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। निगम का आरोप है कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे निगम को आर्थिक नुकसान होने और बिलिंग व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हुई।
इन दो अधिकारियों पर गिरी गाज
कार्यालय आदेश संख्या-299 के तहत सिद्धार्थ कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वे वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी) के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार में उप महाप्रबंधक (तकनीकी) के रूप में एनर्जी अकाउंटिंग एवं एनर्जी ऑडिट से जुड़े कार्यों का दायित्व संभाल रहे थे। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विद्युत आपूर्ति अंचल, हजारीबाग निर्धारित किया गया है। वहीं, कार्यालय आदेश संख्या-300 के तहत अवधेश कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वे वरिष्ठ प्रबंधक (जीटीओ), वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी-टीएसजी) के अलावा आरडीएसएस और जेपीएसआईपी से संबंधित योजनाओं का दायित्व संभाल रहे थे। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विद्युत आपूर्ति अंचल, रामगढ़ रहेगा। JBVNL प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाई जायेगी। जांच में आरोपों की समीक्षा की जायेगी और तथ्यों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जायेगा।निलंबन अवधि में दोनों अधिकारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…
इसे भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…
इसे भी पढ़ें : गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें
इसे भी पढ़ें : मुहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां…
इसे भी पढ़ें : भक्ति के रथ पर सवार होगा चौपारण… जानें कब












