RANCHI : जमीन कारोबारी अल्ताफ आलम को गोलियों से छलनी करने वाले चारों सुपारी किलर को रांची पुलिस ने धर लिया। सबसे पहली गोली अल्ताफ को साहेब खान उर्फ दादा उर्फ मो. तसलीम और शहबाज करतूस उर्फ सुखा उर्फ चोंच ने मारी थी। फिर सरफराज कुरैशी उर्फ मुग्गी ने मारी। पूरी तरह से खात्मा करने का ठेका पेशेवर शूटर राशिद अंसारी उर्फ मारी ने ले रखा था। दनादन कुल 12 गोलियां दागी गई थी। उसमें से 7 गोलियां अल्ताफ आलम को लगी थी। मौके पर ही अल्ताफ मारा गया था। वहीं अल्ताफ आलम की हत्या कराने का मुख्य सूत्रधार अली को माना जा रहा है। वहीं शूटरों का साथ देने और रेकी करने में शामिल मो. चांद उर्फ नाथू, मो. राज उर्फ मो. महताब, निजाद अख्तर उर्फ मुन्ना उर्फ बुलेट, राशिद अंसारी उर्फ फूल, मो. वारिस और सैफ अली खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सबकी उमर 20 से 28 साल के बीच है। सब के सब डोरंडा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। यहां याद दिला दें कि 14 जुलाई को दिन के 11 बजकर 17 मिनट में कार सवार अल्ताफ को गोलियों से भून दिया गया था। यह दुस्साहसिक वारदात रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के फन सिनेमा हिनू के पास हुई थी।
इनमें से पेशेवर शूटर राशिद अंसारी उर्फ मारी, मो. चांद उर्फ नाथू और मो. राज उर्फ मो. माहताब के नाम पहले से ही डोरंडा, लोअर बाजार और सुखदेवनगर थाने में मामला दर्ज है। राशिद के नाम 7 और मो. चांद एवं मो. राज के खिलाफ 1-1 मामले दर्ज हैं। तीनों पहले भी जान लेने की कोशिश में गोली चला चुका है। डोरंडा के गौसनगर में 25 डिसमिल जमीन के लफड़े में अल्ताफ आलम का मर्डर हुआ। सुनें क्या बोलें रांची के पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा…
Read More : वरमाला के बाद हुआ कुछ ऐसा कि भाभी बन गई दुल्हन
Read More : मेरी Girlfriend से बात करना छोड़ दो, नहीं माना तो मार डाला
Read More : BUS में विस्फोट, 9 चीनी मजदूरों सहित 13 लोगों की मौत
Read More : बालिका वधू की “दादी सा” का निधन
Read More : टोक्यो ओलंपिक में कोरोना की दस्तक, मिला पहला संक्रमित
Read More : Horoscope 17 July 2021 : 5 राशियों को मिलेंगे उन्नति के अवसर
Read More : मजदूरी के लिए निकली थी महिलाएं, एक की मौत, 5 रिम्स में भर्ती
Read More :CISF जवान पर छेड़खानी का आरोप, लोगों ने दबोचा
Read More :आम का लालच देकर मासूम के साथ दरिंदगी, ऐसे खुला राज
Read More :शौच की बात कहकर निकला, सुबह पेड़ से लटकती मिली लाश