Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य के कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री के अधीन काम करने वाले कुछ अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं और आम लोगों की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। पंकज मिश्र ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में कहा है कि राज्य में प्रशासनिक जवाबदेही कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है और कई अधिकारी अपनी मनमानी पर उतर आये हैं।
कांके CO की कार्रवाई पर उठाये सवाल
पंकज मिश्र ने आरोप लगाया कि कांके अंचल क्षेत्र के बुकरु मौजा स्थित एक जमीन पर निर्मित दीवार को बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल के ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि संबंधित जमीन के कागजात, मालगुजारी अभिलेख और रसीदें उपलब्ध थीं, तो फिर किस आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या कार्रवाई से पहले जमीन से जुड़े पक्ष को नोटिस दिया गया था और किस सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई।
“शिकायत लेने से इनकार किया गया”
पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि जमीन से जुड़े मामले में शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्ति की बात कांके थाना में नहीं सुनी गई। पंकज मिश्र के अनुसार, शिकायतकर्ता रविंद्र झा ने आरोप लगाया है कि उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई और उन्हें आगे इस मामले को नहीं बढ़ाने की सलाह दी गई। हालांकि इन आरोपों पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि यदि अधिकारियों की कार्रवाई नियमों के अनुरूप थी तो पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक की जानी चाहिये। वहीं यदि कहीं नियमों की अनदेखी हुई है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में शिकायतकर्ता रविंद्र झा ने राज्य के कई आला अधिकारियों और संस्थाओं को भी पत्र भेजा है।
इसे भी पढ़ें : JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…
इसे भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…
इसे भी पढ़ें : गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें
इसे भी पढ़ें : मुहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां…












