spot_img

वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan/Rupam/Sanjay) : अब तक कोई देखने झांकने तक नहीं आया। घर में इकलौता कमाने वाले सिर्फ मेरे पापा थे। उन्हें बीच सड़क पर गोली मार दी गयी। हम 6 भाई बहन अनाथ हो गये। अब कैसे क्या होगा, सोच-सोच कर माथा फटा जा रहा है। खाना कौन देगा, पढ़ाई लिखाई कैसे होगी, कोई भी तो नहीं है हमारा। यह कहना है मारे गये सीनियर वकील की बड़ी बेटी मेघा झा का। चार बहन, दो भाई… सबकी हालत खराब है। सबसे बुरा हाल तो मां का है। दुख होता है तब जब यह सुनती हूं कि मेरे पापा का मेन हत्यारा अब भी नहीं पकड़ा गया। हर कोई जानता है मास्टर माइंड कौन है। मेघा कहती है कि उसके पापा का सिर्फ इतना कसूर था कि वह वकील थे और केस लड़ रहे थे। वह सिर्फ इंसाफ चाहती है।

वहीं दूसरी ओर रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने दावा किया कि सीनियर वकील मनोज झा हत्याकांड में शामिल 5 संदेही गुनाहगारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सबने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल एक देसी पिस्टल भी मिला है। हत्या का कारण जमीन विवाद उभर कर सामने आया है। वहीं सूत्र बताते हैं कि वकील मनोज झा की हत्या का सूत्रधार और मुख्य गुनाहगार असलम उर्फ लंगड़ा पुलिस गिरफ्त से बाहर है। लंगड़ा ने कई बार मनोज झा को धमकी भी दी थी। लंगड़ा के बारे में बताया जा रहा है कि उसका गलत लोगों के साथ उठना-बैठना है। वह पुलिस के लिए मुखबिरी का भी काम करता था। इस कारण इलाके में वह रौब भी दिखाया करता था। उसके कई गलत कारनामे छुप गये, जिसके कारण उसका मन बढ़ता चला गया। इसी का नतीजा है दिन के उजाले में बीच सड़क पर वकील मनोज झा का मारा जाना। उन्हें कार के अंदर ही गोलियों से भून डाला गया था। देखें सुनें, समझें क्या बोली मारे गये वकील की बड़ी बेटी मेघा, बेटा अक्षय भाई संतोष और एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा…

Read more:राज जानी तो नई नवेली दुल्हन गई रूठ, HIV पति ने कर डाला…(वीडियो)

Read more:6 अगस्‍त से खुलेगा स्‍कूल, जानिये क्‍या है गाइडलाइन

Read more:मां कर रही थी धनरोपनी, बेटा-बेटी के साथ हो गया ये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...