spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

RANCHI : पढ़-पढ़ कर जब सपना साकार नहीं कर सकी तो गलत रास्ता पकड़ ली। एक ही जुनून छाया था… IAS बनने और कहलाने का। UPSC की तैयारी कर किस्मत भी आजमाई पर किस्मत दगा दे गयी। दिल्ली छोड़ झारखंड आ गई। यहां आकर ऐसा रौब दिखायी कि आसपास के लोग IAS मोनिका के नाम से उसे जानने लगे। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती थी। बोल-चाल और हाव-भाव ऐसा कि हर कोई गच्चा खा जाता था। राजधानी रांची के सबसे पॉश इलाके अशोक नगर, रोड नंबर एक में भाड़े पर एक मकान लिया। घर के बाहर IAS मोनिका नाम का नेम प्लेट भी टांग लिया। एक पिस्टलधारी बॉडीगार्ड भी रख ली। बॉडीगार्ड ने भी अपना हुलिया और पोशाक ऐसा कर रखा था… मानो पुलिस में हो। घर में बड़े-बड़े लोगों का आना-जाना भी लगा रहता था। खुद को असिस्टेंट कलेक्टर जमशेदपुर बताते रहती थी। 2020 की प्रोवेशनल अधिकारी के रूप में परिचय देती थी।

मोनिका के पास फर्जी आई कार्ड भी मिला। IAS मोनिका के नाम से लेटर पैड भी छपवा रखी थी। मुहर भी बना रखी थी। झारखंड भवन दिल्ली में एक रूम हासिल करने के लिए मुख्य सचिव तक को लेटर लिखी। हर तरह का जुगाड़ वह कर लेती थी। मध्य प्रदेश के कटनी में रहने वाली मोनिका के बारे में रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यह फर्जी IAS लगती है। रांची की महिला थाना और अरगोड़ा थाना की पुलिस ने साझा तौर पर IAS मोनिका के बारे में जानकारी जुटाई। शक जब यकीन में बदला तो शुक्रवार को फर्जी IAS मोनिका के घर में छापामारी की गयी। घर से कई तरह के लेटर पैड, मुहर और अन्य कई तरह के फर्जी दस्तावेज मिले। मोनिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मोनिका के माता-पिता सरकारी सेवा में हैं। मोनिका एक महंगी कार में चलती थी। बीते फरवरी माह से रांची में खुद को जमशेदपुर का असिस्टेंट कलेक्टर और प्रोवेशनल अधिकारी बता कर बड़े धाक से घूमती फिरती रहती थी। देखें, सुनें, समझें क्या बोले अरगोड़ा के थानेदार विनोद कुमार….

Read more: अपनी पत्‍नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…

Read more: लौट जाओ बहिन, दिन रात यहां रौंदा जाता है देह… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: