Dhanbad : महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे सेना अधिकारी शिवजी सिंह, उनकी बेटी सोनम कुमारी एवं पड़ोसी राजीव कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिवजी सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले थे। शिवजी सिंह सेना में अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी लेह लद्दाख में थी। छुट्टी में वह अपने घर धनबाद आये थे, उनकी छुट्टी खत्म हो गई थी। उन्हें दिल्ली से फ्लाइट से ड्यूटी पर जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते अगले समय तक के लिए फ्लाइट रद्द कर दी गई। जिसके कारण वह ड्यूटी पर नहीं जा सके और परिवार के साथ महाकुंभ जाने का प्लान बनाया था। यह दुखद हादसा यूपी के प्रयागराज-वाराणसी हाइवे के मिर्जामुराद के पास हुआ।
इधर, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिवजी सिंह अपने परिवार और पड़ोसी के साथ महाकुंभ गये थे। लौटने के क्रम में रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक शिवजी सिंह धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के खरनागढ़ा के रहनेवाले थे। खबर है कि शिवजी सिंह खुद कार चला रहे थे, वहीं उनकी पत्नी निरा देवी, बेटी सोनम और पड़ोसी राजीव और उनकी पत्नी अलका कार में सवार थी।
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…
इसे भी पढ़ें :शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…



