Capricorn Weekly Horoscope || मकर साप्ताहिक राशिफल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह खुद को किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रखना बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान काम को लेकर तनाव बना रह सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस पूरे सप्ताह भूलकर भी नियम-कानून न तोड़ें और कागज संबंधी सभी कार्य पूरे करके रखें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

सप्ताह उत्तरार्ध में बेवजह की भागदौड़ कार्यों के न पूरे होने के कारण मन में निराशा और शरीर में थकान बनी रहेगी। इस दौरान आपको किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी होगी तथा क्रोध करने से बचना होगा। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर न सिर्फ जीवनसाथी बल्कि ससुराल पक्ष के साथ मतभेद होने की आशंका है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और किसी भी प्रकार का दिखावा करने से बचें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में तुलसी दल चढ़ाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

spot_img

Related articles: