165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा मनोज प्रसाद के दिशा-निर्देश में हुआ। लोक अदालत में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से गढ़वा मुख्यालय एवं नगर उंटारी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय सहित कुल सात पीठों का गठन किया गया। विभिन्न पीठों में न्यायिक पदाधिकारियों ने आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर मामलों की सुनवाई कर उनका निपटारा किया।

न्यायिक पदाधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज चंद्र झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) प्रभात कुमार शर्मा, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) विक्रांत रंजन, न्यायिक दंडाधिकारी अनुलिका कुमार तथा स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता मौजूद रहे। वहीं नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) संजय कुमार सिंह तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन) राजश्री अपर्णा कुजूर ने मामलों की सुनवाई की।लोक अदालत की विभिन्न पीठों के सहयोग के लिये न्यायिक पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं को भी नामित किया गया था। गढ़वा मुख्यालय में अधिवक्ता प्रवीन्द कुमार साहु, सुधीर कुमार तिवारी, अनिता रंजन एवं उत्तम कुमार भारती ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं नगर उंटारी में अधिवक्ता विकास कुमार द्विवेदी और संतोष कुमार पाण्डेय ने पक्षकारों को सहयोग प्रदान किया।

165 मामलों का समझौते के आधार पर निपटारा

मासिक लोक अदालत में कुल 165 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। इनमें 36 आपराधिक समझौतायोग्य (कम्पाउण्डेबल) मामले, बिजली विभाग से जुड़े 46 मामले, 41 वैवाहिक विवाद तथा स्थायी लोक अदालत के 42 मामलों का निपटारा शामिल रहा। सभी मामलों का समाधान आपसी सहमति और समझौते के आधार पर किया गया। लोक अदालत के दौरान विभिन्न मामलों के निष्पादन से कुल 6 लाख 200 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी तथा दोनों पक्षों के पक्षकार उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कर न्यायिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना रहा।

इसे भी पढ़ें : अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

इसे भी पढ़ें : अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

इसे भी पढ़ें : रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

इसे भी पढ़ें : रांची के DC बोले, दफ्तरों एवं थाना में दलाली एवं गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं…

इसे भी पढ़ें : DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...